लाइव न्यूज़ :

हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने की मांग, दो संतान के नियम को अनिवार्य बनाने के लिए बने कानून

By भाषा | Updated: August 7, 2018 01:21 IST

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार को कानून लाकर दो संतान के नियम को अनिवार्य प्रावधान बनाना चाहिए।’’ 

Open in App

पटना, 7 अगस्तः हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने देश में मुसलमानों के लिए अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म करने और दो संतान के नियम को अनिवार्य बनाने की आज मांग की। वह अपने नये संगठन ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद’ के दो दिवसीय कार्यक्रम के सिलसिले में यहां आए थे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार को कानून लाकर दो संतान के नियम को अनिवार्य प्रावधान बनाना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त कर दिया जाना चाहिए और धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा उन समुदायों को दिया जाना चाहिए जिनकी जनसंख्या दो-चार फीसद है। मुसलमान तो देश की कुल जनसंख्या का 14-15 फीसद हैं ऐसे में, इतनी बड़ी जनसंख्या वाले समुदाय को कैसे अल्पसंख्यक का दर्जा दिया जा सकता है। 

हाल ही गठित अपने संगठन के मांगपत्र का जिक्र करते हुए तोगड़िया ने कहा कि सरकार को काशी, मथुरा, अयोध्या, समान नागरिक संहिता और गौरक्षा पर कानून लाना चाहिए। उन्होंने हिंदुओं के पक्ष में अपने मांगपत्र के क्रियान्वयन के लिए दबाव बनाने के लिए 20 करोड़ हस्ताक्षर इकट्ठा करने की योजना बनायी है। 

भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व विहिप नेता ने कहा, ‘‘जब वे (भाजपा, आरएसएस)सत्ता में नहीं थे, तब वे अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए कानून बनाने की बात करते थे लेकिन जब वे सत्ता में आ गये तो वे अब कह रहे हैं कि मामला अदालत के फैसले द्वारा सुलझाया जाएगा.... मामला तब भी अदालत में था जब लालकृष्ण आडवाणी ने रथयात्रा शुरु की थी। ’’ एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि "मोदी जी को राम मंदिर बनाना होगा। यह किसी की पसंद या इच्छा का मामला नहीं है, उन्हें (नरेंद्र मोदी) इसका निर्माण करना होगा।"

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :प्रवीण तोगड़िया
Open in App

संबंधित खबरें

उत्तर प्रदेशAyodhya Ram Mandir: राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे विनय कटियार और प्रवीण तोगड़िया निमंत्रण के इंतजार में!

भारत'जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो राम मंदिर 50 साल भी सुरक्षित नहीं रहेगा', प्रवीण तोगड़िया बोले- आबादी में असंतुलन चिंताजनक

भारतलोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी को कितना नुकसान पहुंचाएंगे मोदी विरोधी गुजराती नेता?

भारतप्रवीण तोगड़िया का यह फैसला बीजेपी और संघ परिवार की मुश्किलें बढ़ा सकता है!

भारतUP की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तोगड़िया की पार्टी, खुद बनारस से ठोक सकते हैं दावेदारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया