लाइव न्यूज़ :

'जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो राम मंदिर 50 साल भी सुरक्षित नहीं रहेगा', प्रवीण तोगड़िया बोले- आबादी में असंतुलन चिंताजनक

By शिवेंद्र राय | Updated: January 30, 2023 15:23 IST

प्रवीण तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का उद्देश्य बताते हुए कहा कि जैसे भगवान राम को सुंदर मन्दिर मिला, वैसे ही हर हिन्दू को सुंदर घर मिले।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत कोशिशों के बाद राम मंदिर बन रहा है - प्रवीण तोगड़ियाजनसंख्या नियंत्रण कानून लाना बेहद जरूरी- प्रवीण तोगड़ियाबीबीसी को गोधरा ट्रेन कांड पर भी डाक्यूमेंट्री बनानी चाहिए- प्रवीण तोगड़िया

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रविवार शाम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में थे। इस दौरान प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर, जनसंख्या नियंत्रण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

जनसंख्या नियंत्रण कानून को बेहद जरूरी बताते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा, "बहुत कोशिशों के बाद राम मंदिर बन रहा है और अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाया गया तो फिर 50 साल बाद राम मंदिर सुरक्षित नहीं रहेगा।"

प्रवीण तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का उद्देश्य बताते हुए कहा कि जैसे भगवान राम को सुंदर मन्दिर मिला, वैसे ही हर हिन्दू को सुंदर घर मिले। इसके लिए हम हिन्दू ही आगे का लक्ष्य रख कर काम कर रहे हैं।  संगठन इस बात को लेकर भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है कि लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों को उनकी फसल की अच्छी कीमत मिले।

प्रवीण तोगड़िया ने लगातार जारी रामचरित मानस विवाद और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री पर भी अपनी राय रखी। रामचरितमानस को लेकार चल रहे विवाद के बारे में उन्होंने कहा, "कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए राम और रामचरितमानस का विरोध कर रहे हैं। करोड़ों लोगों के दिल में राम और रामचरित मानस है। इस तरह की बातें करने वालों को नजरअंदाज करिए, वो इस तरह की बातें लोकप्रियता पाने के लिए कर रहे हैं। ऐसे लोगों को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए."

बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा, "बीबीसी को डाक्यूमेंट्री बनाने का अधिकार है। बीबीसी को गोधरा ट्रेन कांड पर भी डाक्यूमेंट्री बनानी चाहिए।" इसके अलावा वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद पर तोगड़िया ने कहा कि ज्ञानवापी में मंदिर था और ये साबित हो चुका है। वहां बाबा विश्वनाथ की पूजा जल्द शुरू की जानी चाहिए। 

प्रवीण तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जरिए चलाए जा रहे अपने अभियान को देश में हिंदुओं को समृद्ध और सुरक्षित बनाने की पहल बताया। 

टॅग्स :प्रवीण तोगड़ियाराम मंदिरज्ञानवापी मस्जिदउत्तर प्रदेशBBC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी