लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी प्रतीक गांधी की “रावण लीला (भवई)“

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:17 IST

Open in App

वेब सीरीज 'स्कैम 1992 - द हर्षद मेहता स्टोरी' के जरिए लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी ने मंगलवार को घोषणा की कि बतौर मुख्य अदाकार उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म 'रावण लीला (भवई)' एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म गुजरात की लोकप्रिय लोक नाट्य कला भवई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर कर रहे हैं जबकि इसकी पटकथा श्रेयस अनिल लोलेकर ने लिखी है। गुजराती रंगमंच की दुनिया में चर्चित कलाकार प्रतीक ने सोशल मीडिया ऐप्प इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “ 'रावण लीला (भवई)' एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।“ 41 वर्षीय अभिनेता फिल्म में रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। प्रतीक इससे पहले हिंदी फिल्म "लवयात्री" और "मित्रों" के अलावा "बे यार" तथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता "रॉन्ग साइड राजू" जैसी गुजराती फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?