लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार को 'पिछलग्गू' कहने पर प्रशांत किशोर ने दी सफाई, कहा- बिहार का मुख्यमंत्री है, कोई मैनेजर का पद नहीं है

By भाषा | Updated: February 19, 2020 22:43 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश की आलोचना करने पर मंगलवार को प्रशांत किशोर पर बरसते हुए कहा था ''अजीब पाखंड है कि कोई किसी को पितातुल्य बताये और पिता के लिए 'पिछलग्गू' जैसा घटिया शब्द चुने''।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक रणनीतिकार ने ‘‘पिछलग्गू’’ वाली अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा,‘‘किसी के साथ गठबंधन के तहत सरकार चलाना अलग बात है पर किसी के सामने आत्मसमर्पण कर उसके मातहत हो जाना दूसरी बात है।’’आप पिछलग्गू दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो सीट, जिसे आप जीत नहीं सके, पाने के लिए बने रहे तो इससे किसी का फायदा नहीं है- प्रशांत किशोर

बिहार में सत्ताधारी जद(यू) से निष्कासित प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर संकेत कर दिये गये '' पिछलग्गू '' वाले अपने बयान पर बुधवार को सफाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार जद(यू) प्रमुख ने राज्य को कोई लाभ दिलवाये बिना केवल सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा के समक्ष जिस तरह‘‘आत्मसमर्पण’’ किया है, उससे वह परेशान हैं। अतीत में भाजपा के साथ काम करने के बावजूद भाजपा को नाथूराम गोडसे से जोड़े जाने के कारण आलोचनाओं के निशाने पर आये प्रशांत ने कहा कि मुख्यधारा के किसी राजनीतिक संगठन द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे की सार्वजनिक प्रशंसा किये जाने का एक हालिया चलन पिछले छह से आठ महीने में देखने को मिला है।

नीतीश और उनकी सरकार की ओर इशारा करते हुए प्रशांत ने कहा कि वे ‘‘ एक तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा बताए गए सात पापों से संबंधित शिलापट प्रदेश में लगवा रहे हैं तो दूसरी तरफ ऐसे लोगों के साथ खड़े हैं जो बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे जिंदाबाद कह रहे हैं। दोनों एक साथ नहीं चल सकता। उसमें से एक जो अच्छा लगे, चुन लें।’’

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश की आलोचना करने पर मंगलवार को प्रशांत किशोर पर बरसते हुए कहा था ''अजीब पाखंड है कि कोई किसी को पितातुल्य बताये और पिता के लिए 'पिछलग्गू' जैसा घटिया शब्द चुने''। प्रशांत ने सुशील की टिप्पणी का जवाब देने से बुधवार को इंकार कर दिया। किंतु उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच—छह साल जब मैं और नीतीश जी साथ रहे। हमारा संबंध विशुद्ध रूप से राजनीतिक संबंध नहीं था ।..मैं उनको कई मायने में पितातुल्य ही मानता हूं ।’’

राजनीतिक रणनीतिकार ने ‘‘पिछलग्गू’’ वाली अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा,‘‘किसी के साथ गठबंधन के तहत सरकार चलाना अलग बात है पर किसी के सामने आत्मसमर्पण कर उसके मातहत हो जाना दूसरी बात है।’’

जद(यू) से निकाले गये नेता कहा, ‘‘बिहार का जो मुख्यमंत्री है, वह कोई मैनेजर का पद नहीं है । ...वह ऐसा पद नहीं है कि किसी पार्टी का नेता इंगित कर दे कि ये आदमी बिहार के मुख्यमंत्री होंगे ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर नीतीश जी भाजपा के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे हैं और उसकी वजह से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और नरेंद्र मोदी जी ने डेढ लाख करोड़ रूपये के विशेष की जो घोषणा की है, का एक हिस्सा भी मिल जाता है तो मान लेते हैं। लेकिन अगर आप पिछलग्गू दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो सीट, जिसे आप जीत नहीं सके, पाने के लिए बने रहे तो इससे किसी का फायदा नहीं है।’’

भाजपा के साथ पूर्व में काम करने के बावजूद पार्टी पर गोडसे की बात करने का आरोप लगाये जाने के बारे में पूछने पर प्रशांत ने कहा कि देश में ‘‘किसी भी मुख्यधारा की पार्टी ने गोडसे के कुकृत्य को न्यायोचित ठहराने। उसे बेहतर बताने, किसी तौर पर सम्मानित करने या जिंदाबाद कहने की बात देश में पहले नहीं देखी गयी । यह पिछले छह आठ मीहने में सुनने को आ रही है ।’’ उन्होंने कहा, इसलिए यह सवाल उठ रहा है.. किसी दल का चुना हुआ सांसद लोकसभा में गोडसे की तारीफ कर दे और आप (जदयू)उसी के साथ बैठे हैं । इतनी भी आपकी हिम्मत नहीं कि उसकी निंदा करें ।’’ उन्होंने लोकसभा में भोपाल सांसद से जुड़ी एक घटना का परोक्ष संकेत करते हुए यह बात कही।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब