लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन कुणाल कामरा के समर्थन में उतरे प्रशांत किशोर, कहा-उन्होंने गलत इरादे से कुछ नहीं कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2025 15:16 IST

Kunal Kamra Controversy: अगर उन्होंने ऐसा किया है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि वह देश और उसके संविधान का सम्मान करते हैं।

Open in App

Kunal Kamra Controversy: जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि 'कुणाल कामरा मेरे अच्छे दोस्त हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने गलत इरादे से कुछ नहीं कहा। जहां तक मैं कुणाल कामरा को जानता हूं, उनकी कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है। वह उन लोगों में से हैं जो अपने देश और संविधान से प्यार करते हैं।

उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिनसे विवाद पैदा हुआ। लेकिन जहां तक मैं कुणाल कामरा को जानता हूं, उनका कोई गलत मकसद नहीं है। जो लोग सोचते हैं कि वे राजनीति कर रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं करेंगे।' कामरा का बचाव करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कुणाल कामरा जैविक खेती करते हैं। इसके साथ ही वह स्टैंड अप कॉमेडी भी करते हैं।

उनकी कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है। वह उन लोगों में से हैं जो अपने देश से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने अपने शब्दों का चयन गलत तरीके से किया हो। अगर उन्होंने ऐसा किया है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि वह देश और उसके संविधान का सम्मान करते हैं। बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को लेकर तंज कसा था।

मुंबई के द हैबिटेट स्टूडियो में एक शो के दौरान कामरा ने बिना नाम लिए शिंदे पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने एक गीत के जरिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को ‘गद्दार’ बताया था। कामरा के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया। कामरा के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :कुणाल कामराप्रशांत किशोरएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?