लाइव न्यूज़ :

प्रणब मुखर्जी की दूरदर्शिता पूर्ण सलाह, मागदर्शन के लिए उन पर निर्भर था : मनमोहन सिंह

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:17 IST

Open in App

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह विभिन्न मुद्दों के बारे में उनकी दूरदर्शिता पूर्ण सलाह और मार्गदर्शन पर बहुत हद तक निर्भर थे। सिंह ने कहा कि पांच दशक से अधिक लंबे और शानदार राजनीतिक जीवन में मुखर्जी ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। पूर्व प्रधानमंत्री ने मुखर्जी को कांग्रेस पार्टी के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक के रूप में भी वर्णित किया। सिंह ने कहा, ‘‘वह जिस पद पर भी रहे, उन्होंने अपने विशाल ज्ञान, बुद्धिमता, जीवन के व्यापक अनुभव और नेतृत्व कौशल के साथ कई मुद्दों पर सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’ सिंह ने ‘प्रणब मुखर्जी लेगेसी फाउंडेशन’ द्वारा उनकी पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित पहले वार्षिक प्रणब मुखर्जी स्मृति व्याख्यान में भाग लिया। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने स्मृति व्याख्यान दिया। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान मुखर्जी राष्ट्रपति के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नत होने से पहले रक्षा, विदेश और वित्त मंत्री थे। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने उनके साथ बहुत निकटता से काम किया और विभिन्न मुद्दों पर उनकी बुद्धिमत्तापूर्ण सलाह और मार्गदर्शन के लिए मैं उन पर बहुत हद तक निर्भर था।’’ कांग्रेस के कई नेताओं ने भी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक महान नेता के रूप में याद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?