लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं, सरकार उठा रही है जरूरी कदम: प्रकाश जावड़ेकर

By भाषा | Updated: October 5, 2019 20:09 IST

जावड़ेकर ने सरकार की आर्थिक नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था पर बाहरी प्रभावों के असर से निपटने के लिए काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटा कर 6.1 प्रतिशत कर दिया है।जावडे़कर ने कहा कि रिजर्व बैंक ने रेपो दर में लगातार पांचवीं बार कटौती की है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आर्थिक नरमी को लेकर व्यक्त की जा रही चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से वृद्धि कर रही बड़ी अर्थव्यवस्था है और वृद्धि में इस समय दिख रही गिरावट वैश्विक आर्थिक नरमी से प्रभावित है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा , ‘भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था पर बाहरी प्रभावों के असर से निपटने के लिए काम कर रही है। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घट कर पांच प्रतिशत पर आ गयी जो पिछले छह साल का न्यूनतम स्तर है। रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटा कर 6.1 प्रतिशत कर दिया है, जबकि आरबीआई का पिछला अनुमान 6.9 प्रतिशत था।जावडे़कर ने कहा कि रिजर्व बैंक ने रेपो दर में लगातार पांचवीं बार कटौती की है। इससे बैंकों का ऋण सस्ता होगा। यह व्यापार और उद्योग जगत को फायदा पहुंचायेगा। उन्होंने कहा कि यह 24 घंटे काम करने वाली सरकार है। सरकार ने पिछले चार महीनों में व्यापार और रोजगार को बढ़ाने तथा अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 110 फैसले लिये। जावड़ेकर ने कहा कि इस समय निवेश सबसे प्रमुख है। उन्होंने कहा, ‘‘चीन अभी आर्थिक नरमी से गुजर रहा है। कई कंपनियां चीन से निकलना चाह रही हैं। हमें अभी निवेश की जरूरत है और कई कंपनियां यहां आ रही हैं।

मोदी सरकार ने निवेश आकर्षित करने के लिये रुकावटों को दूर करने के निर्णय लिये हैं।’’ जावड़ेकर ने संपर्क बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए तेजस एक्सप्रेस का जिक्र किया। इस ट्रेन का परिचालन शुक्रवार को लखनऊ से शुरू किया गया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के समय ऐसे पूंजीपतियों को कर्ज दिया गया जो देश छोड़कर भाग गये। अब उन्हें पकड़ा जा रहा है और जेल में डाला जा रहा है।’’ जावड़ेकर ने इसके बाद यहां बैंक ग्राहक सेवा मेला में हिस्सा लिया। देश भर में 500 से ज्यादा स्थानों पर ग्राहक सेवा मेला का आयोजन किया जा रहा है।

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब