लाइव न्यूज़ :

प्रह्लाद जोशी: ‘कश्मीर बचाओ’ आंदोलन से मिली थी खास पहचान, RSS समर्थक से मोदी कैबिनेट तक का सफर

By भाषा | Updated: May 31, 2019 03:21 IST

जोशी ने हाल ही में संपन्न धारवाड़ लोकसभा सीट पर 2,05,072 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुलकर्णी को पराजित किया। अपने लंबे राजनीतिक कैरियर में पहली बार वह मंत्रिमंडल में शामिल हुये हैं।

Open in App

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कट्टर समर्थक और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे प्रह्लाद जोशी ने भगवा दल के गढ़ कहे जाने वाले धारवाड़ इलाके से चौथी बार जीत हासिल की। भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रदेशाध्यक्ष जोशी उस समय चर्चा में आये थे जब पार्टी ने हुबली के ईदगाह मैदान में तिरंगा फहराने को लेकर आंदोलन चलाया था। उन्हें 1990 की शुरूआत में ‘कश्मीर बचाओ’ आंदोलन से भी खासी पहचान मिली।

जोशी ने हाल ही में संपन्न धारवाड़ लोकसभा सीट पर 2,05,072 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुलकर्णी को पराजित किया। अपने लंबे राजनीतिक कैरियर में पहली बार वह मंत्रिमंडल में शामिल हुये हैं।

रेलवे कर्मचारी व्यंकटेश जोशी और मालतीबाई की तीसरी संतान प्रह्लाद का जन्म 1962 में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा रेलवे स्कूल में हुई और उन्होंने न्यू इंग्लिश स्कूल हुबली से हाईस्कूल और हुबली के ही श्री कडाईसिद्धेश्वर आर्टस कॉलेज से स्नातक तक की शिक्षा हासिल की।

वह युवावस्था में ही आरएसएस से जुड़ गए और संघ के प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने लगे। बाद में वह भाजपा में आये और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता बन गए। उन्होने पहली बार 2004 में संसदीय चुनाव जीता और उसके बाद 2009, 2014 और 2019 में लगातार चुनाव जीतने में सफल रहे। वह भाजपा की कर्नाटक इकाई के महासचिव रहे और फिर 2013 में वह प्रदेशाध्यक्ष बने।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?