लाइव न्यूज़ :

'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' में किसानों की सहायता कम लेकिन स्थिति सुधरेगी: मुख्य आर्थिक सलाहकार

By भाषा | Updated: February 17, 2019 15:07 IST

सुब्रहमण्यम ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में किसानों को समर्थन का स्तर काफी नीचा है। यह योजना इसी काम को पूरा करने में मदद करेगी।

Open in App

किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को कई और तरह के लाभ देगी। यह कहना है मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के. वी. सुब्रहमण्यम का।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा 2019-20 के अंतरिम बजट में की गई है। इसके तहत देश के ऐसे छोटे और सीमांत किसान जिनके पास दो हेक्टेयर से कम कृषि भूमि है, उन्हें तीन किस्तों में 6,000 रुपये की वार्षिक न्यूनतम आय दी जानी है। इस योजना का लाभ 12 करोड़ छोटे और सीमान्त किसानों को मिलेगा।सुब्रहमण्यम ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में किसानों को समर्थन का स्तर काफी नीचा है। यह योजना इसी काम को पूरा करने में मदद करेगी।उन्होंने कहा, ‘‘ दुनियाभर के देशों में किसानों को दी जाने वाली मदद काफी अधिक है। लेकिन हाल ही में आयी आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की रपट बताती है कि भारत में यह काफी निचले स्तर पर है।’’ उन्होंने कहा कि यह आबादी का वो हिस्सा है जो 125 करोड़ लोगों का पेट भर रहा है। जबकि आपकी आबादी एक प्रतिशत से कम गति से बढ़ रही है और आपका खाद्यान्न उत्पादन तीन प्रतिशत से अधिक गति से बढ़ रहा है।

इस वजह से आपके यहां खाद्यान्न का अधिशेष है और कीमतें गिर रही हैं जिससे किसानों की आय प्रभावित हो रही है। अधिकतर देशों में खेती-किसानी को समर्थन दिया जाता है। इसकी वजह इस क्षेत्र में जोखिम का बहुत ज्यादा होना है। इसलिए खेती-किसानी को समर्थन देना अपरिहार्य है।इस योजना का अन्य महत्वपूर्ण लाभ किसानों हासिल करने योग्य बनाना है। वित्तीय संस्थानों ने इस कमजोर वर्ग के लिए नकदी प्रवाह सुनिश्चित करने का वादा किया है।सुब्रहमण्यम ने कहा कि 2015-16 में किसानों की औसत आय 30,000 रुपये थी। इस प्रकार 6,000 रुपये की मदद इसका 20 प्रतिशत हुआ है।यदि किसान के पास एक नियमित आय रहती है तो बैंक उसका आकलन कर किसान को साल में 24,000 रुपये तक का ऋण उपलब्ध करा सकेंगे।उन्होंने कहा कि सूक्ष्म वित्त का उपयोग कर किसानों को 6,000 रुपये की तय आय से तीन-चार गुना अधिक आय दी जा सकती है। महत्वपूर्ण बात यह सुनुश्चित रिटर्न है जो अभी तक नहीं हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इस योजना का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शननरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन