किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अपमानजनक है: शत्रुघ्न सिन्हा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: February 4, 2019 05:29 AM2019-02-04T05:29:49+5:302019-02-04T05:29:49+5:30

मोदी सरकार ने अंतरिम बजट 2019-20 में घोषणा की है कि दो हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि रखने वाले 12 करोड़ किसानों को प्रत्येक साल छह हजार रुपये की राशि उनके खाते में इस साल से दी जाएगी। 

pradhanmantri Kisan Mahan Nidhi Yojana is insulting for farmers says Shatrughan Sinha | किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अपमानजनक है: शत्रुघ्न सिन्हा

किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अपमानजनक है: शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा से नाराज चल रहे नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आलोचना करते हुए कहा कि अंतरिम बजट में की गई घोषणा किसानों के लिए ‘अपमानजनक’ है। 

मोदी सरकार ने अंतरिम बजट 2019-20 में घोषणा की है कि दो हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि रखने वाले 12 करोड़ किसानों को प्रत्येक साल छह हजार रुपये की राशि उनके खाते में इस साल से दी जाएगी। 

कई ट्वीट करते हुए सिन्हा ने कहा कि वह पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के उस बयान से सहमत हैं कि यह लेखानुदान नहीं था बल्कि वोटों का लेखा-जोखा था।

उन्होंने कहा, ‘‘बजट का उस 60 फीसदी जनता से कोई लेना-देना नहीं था, जिनकी उम्र 35 साल से कम है और जो बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।' 

Web Title: pradhanmantri Kisan Mahan Nidhi Yojana is insulting for farmers says Shatrughan Sinha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे