लाइव न्यूज़ :

तालाबों के ऊपर सौर प्लेट लगाकर बिजली का उत्पादन होगा : नीतीश

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:11 IST

नीतीश ने कहा कि कृषि फीडर बनाकर किसानों को बिजली उपलब्ध करायी जा रही है और इसकी दर भी 75 पैसे प्रति यूनिट कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने गुरूवार को कहा कि तालाबों के ऊपर सोलर प्लेट लगाकर नीचे मछली और ऊपर बिजली पैदा की जाएगीकिसानों की आय बढ़ेगी तथा जो भी सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा उसे राज्य सरकार खरीदेगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को कहा कि तालाबों के ऊपर सोलर प्लेट लगाकर नीचे मछली और ऊपर बिजली पैदा की जाएगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी तथा जो भी सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा उसे राज्य सरकार खरीदेगी।

सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के भगवानपुर कॉलेज के प्रांगण में जल-जीवन-हरियाली यात्रा अंतर्गत जागरूकता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 126 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से 302 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया और 197 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से 151 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा ही अक्षय ऊर्जा है। हम लोगों को सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना चाहिए। नीतीश ने कहा कि तालाबों के ऊपर सौर प्लेट लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा सकता है।

तालाब में नीचे मछली का उत्पादन भी साथ-साथ होता रहेगा। नीचे मछली और ऊपर बिजली होगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी, जो भी सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा उसे राज्य सरकार खरीदेगी। उन्होंने कहा कि आज कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है, जिसमें राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भी है। 75 करोड़ रूपये से 18 किलोमीटर लंबाई के स्टेट हाइवे संख्या-101 पर दो लेन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। नीतीश ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 105 करोड़ रूपये की लागत से 75 सड़कों का निर्माण कराया गया है।

इस क्षेत्र के 31 सड़कों के निर्माण की स्थानीय विधायक हेम नारायण साह ने जो मांग रखी है, उसे ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मंजूरी दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि बिहार का आठ लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र चौर इलाका है जिसमें छपरा, सीवान और गोपालगंज भी शामिल हैं। सिर्फ भगवानपुर हाट प्रखंड में 2504 एकड़ भूमि चौर है। नीतीश ने कहा कि कृषि फीडर बनाकर किसानों को बिजली उपलब्ध करायी जा रही है और इसकी दर भी 75 पैसे प्रति यूनिट कर दिया गया है। भा

टॅग्स :नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो