लाइव न्यूज़ :

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर युद्धः जेडीयू के 15 साल बनाम आरजेडी के 15 साल

By एस पी सिन्हा | Updated: December 18, 2019 18:04 IST

जेडीयू ने लगाया पोस्टर। जदयू ने 15 साल बनाम आरजेडी के 15 साल के शासन को दिखाते हुए राजद की तुलना गिद्ध से की है।

Open in App
ठळक मुद्दे जदयू के पोस्टर जारी होने से पहले पिछले दिन नीतीश के लापता होने का पोस्टर पटना में लगाया गया थाराजद के 15 साल के शासन को भाई का शासन बताया है जबकि नीतीश कुमार के 15 साल के शासन को भरोसे का प्रतीक बताया है

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ही पोस्टर वार की शुरुआत हो गई है. जदयू ने पोस्टर वार शुरू करते हुए पार्टी कार्यालय के बाहर आज एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है. जिसमें बिहार में जदयू ने 15 साल बनाम 15 साल आरजेडी के शासन को दिखाते हुए प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद पर निशाना साधा है. जदयू ने 15 साल बनाम 15 साल के शासन को दिखाते हुए राजद की तुलना गिद्ध से की है, वहीं खुद को कबूतर दिखाते हुए शांति का प्रतीक बताया है. 

इस पोस्टर में जदयू ने राजद के 15 साल के शासन को भाई का शासन बताया है जबकि नीतीश कुमार के 15 साल के शासन को भरोसे का प्रतीक बताया है. जदयू ने पोस्टर जारी करते हुए राजद शासन की तुलना गिद्ध से की है. राजद के 15 साल के शासन को गिद्ध का फोटो लगाकर संदेश देने की कोशिश की गई है कि राजद का शासन में सिर्फ शोषण था वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार के 15 साल के शासन की तुलना कबूतर से की गई है और बताया गया है कि नीतीश के 15 साल का शासन शांति और भरोसे का शासन रहा है. 

इतना ही नहीं पोस्टर में भय बनाम भरोसा लिखा गया है, जिसमें भय के रूप में गिद्ध को रखा गया है तो वहीं भरोसे के ऊपर कबूतर को। बीच में जल-नल का प्रतीक नल भी दर्शाया गया है. पोस्टर में दिखाए गए चित्र के जरिये ये बताया गया है कि नीतीश कुमार का शासन भरोसे का, विकास का शासन है तो वहीं राजद का शासन भय का रहा है. 

जदयू द्वारा जारी किए गए पोस्टर को लेकर अब राजद और जदयू के बीच राजनीतिक जंग छिड गई है. जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि राजद का 15 साल का शासन पति-पत्नी का शासन था, जहां लूट और भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं था. उन्होंने बताया कि इस पोस्टर में हमने राजद की तुलना गिद्ध से इसलिए की है क्योंकि कहा जाता है कि जिस घर पर गिद्ध बैठ जाता है वहां कोई तरक्की नहीं होती. ऐसा ही शासन बिहार में लालू और राबड़ी के बैठने के बाद रहा था.

वहीं राजद प्रवक्ता व विधायक भाई बीरेंद्र ने पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे हताशा में उठाया गया कदम बताया है और कहा कि जदयू कितना भी पोस्टर वार कर ले नीतीश कुमार का हारना अब तय है।. बिहार की जनता अब समझ चुकी है कि बिहार में महिलाओं पर जैसा अत्याचार हो रहा है उससे डर के सिवा और कुछ नहीं मिलने वाला है. अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू का मुद्दा होगा 15 बनाम 15 साल. लालू-राबडी के 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार की क्या स्थिति थी और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले 15 वर्षों में यहां क्या हुआ, इस बारे में लोगों के साथ चर्चा होगी. 

यहां उल्लेखनीय है कि जदयू के पोस्टर जारी होने से पहले पिछले दिन नीतीश के लापता होने का पोस्टर पटना में लगाया गया था, जिसे जदयू ने राजद की करतूत बताई थी. इस पोस्टर में दिखाया गया था बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लापता हैं और उसे खोजने वाले को ईनाम दिया जाएगा.

टॅग्स :लोकमत समाचारबिहारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब