लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेसः नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर नरम, कहा-कोई पद रहे या नहीं रहे, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ खड़े रहेंगे...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 2, 2021 17:20 IST

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यभार संभालने के बाद कुछ नियुक्तियों से नाराज नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देवजोत सिद्धू ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ट्वीट किया।क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने महात्मा गांधी और शास्त्री की तस्वीरें को भी पोस्ट किया। सिद्धू के इस्तीफे के बाद पार्टी में घमासान के बाद मुख्यमंत्री चन्नी ने उनसे मुलाकात की थी।

चंडीगढ़ः कांग्रेस की पंजाब इकाई के भीतर सियासी घमासान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि वह हर समय पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खड़े रहेंगे, चाहे वह किसी भी पद पर हों या नहीं।

तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच लड़ाई के बाद, कांग्रेस ने अमरिंदर को चन्नी से बदलने का फैसला किया। सिद्धू के इस्तीफे के बाद पार्टी में उथल-पुथल मच गई। चन्नी ने उनसे मुलाकात की और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए पार्टी के एक समन्वय पैनल के गठन पर सहमति बनी। सिद्धू को पैनल का हिस्सा बनाया गया है।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख के पद से अचानक इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि उनके पास कोई पद रहे या नहीं रहे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ वह खड़े रहेंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यभार संभालने के बाद कुछ नियुक्तियों से नाराज सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था। सिद्धू को मनाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है या नहीं।

सिद्धू ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ट्वीट किया, ‘‘गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को कायम रखेंगे…पद रहे या नहीं रहे...राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा। सभी नकारात्मक ताकतें भले मुझे हराने की कोशिश करें, लेकिन सकारात्मक ऊर्जा के हर औंस से पंजाब को जीत मिलेगी, पंजाबियत (सार्वभौम भाईचारा) और हर पंजाबी की जीत होगी।’’

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने महात्मा गांधी और शास्त्री की तस्वीरें को भी पोस्ट किया। सिद्धू के इस्तीफे के बाद पार्टी में घमासान के बाद मुख्यमंत्री चन्नी ने उनसे मुलाकात की थी और महत्वपूर्ण निर्णय के लिए पार्टी की समन्वय समिति बनाने पर सहमति बनी थी। सिद्धू को भी इस समिति का हिस्सा बनाया गया। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाब कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीअमरिंदर सिंहCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित