सीएम योगी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, यहां देखें पूरी लिस्ट
By भाषा | Published: August 22, 2019 11:33 PM2019-08-22T23:33:44+5:302019-08-22T23:45:50+5:30
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश के नए वित्त मंत्री हैं जबकि सिद्धार्थनाथ सिंह से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लेकर जय प्रताप सिंह को सौंपा गया है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में शामिल नये और पुराने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा बृहस्पतिवार की रात कर दिया गया। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश के नए वित्त मंत्री हैं जबकि सिद्धार्थनाथ सिंह से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लेकर जय प्रताप सिंह को सौंपा गया है।
प्रवक्त ने बताया कि सिद्धार्थनाथ सिंह अब खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री होंगे। आशुतोष टंडन को नगर विकास मंत्री बनाया गया है। महेंद्र सिंह जल शक्ति विभाग के मंत्री होंगे। मंत्रिमंडल में शामिल रामनरेश अग्निहोत्री को आबकारी विभाग सौंपा गया है जबकि कमला रानी वरुण को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
Portfolios allotted to ministers in Uttar Pradesh Government following cabinet reshuffle. Sidharth Nath Singh gets Khadi and Village Industries Department, JP Singh gets Medical and Health Department. pic.twitter.com/GAzn5fNcqc
— ANI UP (@ANINewsUP) August 22, 2019
खेल मंत्रालय उपेंद्र तिवारी को दिया गया है जबकि महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग स्वाति सिंह के जिम्मे रहेगा। नीलकंठ तिवारी उत्तर प्रदेश के नए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री होंगे जबकि सतीश द्विवेदी को बेसिक शिक्षा विभाग सौंपा गया है।