लाइव न्यूज़ :

प्रमोद महाजन से थी अटल बिहारी की घनिष्ठ मित्रता, निधन पर बेटी पूनम महाजन ने लिखा-भावुक मैसेज

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 17, 2018 13:37 IST

प्रमोद महाजन बीजेपी के सबसे दिग्गज नेताओं में से एक थे। अटल बिहारी वाजपेयी से उनकी घनिष्ठ मित्रता थी।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्तः पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर नेता से लेकर अभिनेता तक, खेल जगत से लेकर विदेशी नेताओं तक सब अपनी-अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच कुछ ऐसे मैसेज सामने आ रहे हैं, जिनको पढ़ने देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता रहे प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन ने एक ऐसा ही मैसेज शेयर किया है।

प्रमोद महाजन बीजेपी के सबसे दिग्गज नेताओं में से एक थे। अटल बिहारी वाजपेयी से उनकी घनिष्ठ मित्रता थी। वह सदन में हमेशा अटल बिहारी वाजपेयी के पीछे बैठते थे और जरूरत पड़ने पर वह अटल बिहारी वाजपेयी के कान में जरूरी बातें बताते भी थे। कई राजनीत‌ि के जानकारों का यहां तक मानना था कि अगर प्रमोद महाजन होते तो राष्ट्रीय राजनीति में इस वक्त वही शीर्ष पर होते। आम भाषा में प्रधानमंत्री पद के लिए भी उम्मदवारी उन्हीं की होती बजाए नरेंद्र मोदी के। लेकिन प्रमोद महाजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रमोद के उन्हीं के भाई प्रवीण महाजन ने घरेलू विवाद में गोली मार दी थी।

इसके बाद प्रमोद के बेटे राहुल महाजन उनकी विरासत को नहीं संभाल पाए। लेकिन पूनम महाजन ने अपने पिता के राजनैतिक पृष्ठभूमि का निर्वाह किया। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूनम ने अपने पिता को याद करते हुए एक ट्वीट किया, 'मुझे पता है, अब आप दोनों एक सा‌थ हैं'। ट्वीट में उन्होंने अपने पिता और अटल बिहारी वाजपेयी की एक बेहद मार्मिक तस्वीर शेयर की।

उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त की शाम 5:05 बजे अटल बिहारी ने 93 वर्ष की उम्र में दिल्‍ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान में अंतिम सांसें लीं। इस वक्त अटल बिहारी अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। उनकी समाध‌ि दिल्ली के स्मृति स्‍थल पर बनाया जाएगा। अटल अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करीब सभी पड़ोसी देशों के प्रतिनिधि भी आ चुके हैं। देश में करीब सभी प्रमुख नेताओं ने बीजेपी मुख्यालय व उनके निवास कृष्‍ण मेमन मार्ग पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्प‌ित की।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया