लाइव न्यूज़ :

हाथ में लाइट तो लालटेन की जरूरत नहीं?, समस्तीपुर में गरजे पीएम मोदी, एक बार फिर NDA सरकार, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 24, 2025 12:52 IST

भाजपा एनडीए ने ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को भी 10 साल के लिए और आगे बढ़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देहमने गरीबों, दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों के हितों को प्राथमिकता दी है।हमारी सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया।नए अवसरों से जोड़ने में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की भूमिका बहुत बड़ी रही है।

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है कि फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार, जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार। बिहार चुनाव 2025 पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब से बिहार में NDA की सरकार बनी थी तभी से हम बिहार के विकास में लगे हैं। समस्तीपुर में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी कि बिहार ‘जंगल राज’ नहीं आने देगा, सुशासन के लिए वोट देगा। 'नयी रफ़्तार से चलेगा बिहार, फिर जब आएगी राजग सरकार।' हाथ में लाइट है तो लालटेन की जरूरत नहीं है।

बिहार में कानून राज है। सभी क्षेत्रों में विकास का काम हो रहा है... फरवरी 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना और वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है। केंद्र सरकार ने देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया था। इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में भी हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कर्पूरी ठाकुर के दिखाए सामाजिक न्याय के रास्ते को NDA ने सुशासन का आधार बनाया है...डॉक्टर की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय कोटे में पहले पिछड़ों को, गरीबों को आरक्षण नहीं था। ये संविधान लेकर जो गुमराह करते हैं तब ये हक नहीं मिलता था। NDA सरकार ने ही ये प्रावधान किया।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "RJD और कांग्रेस वाले क्या कह रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है। हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में ये ज़मानत पर चल रहे लोग हैं। जो ज़मानत पर हैं वो चोरी के मामले में ज़मानत पर हैं। अब चोरी की आदत इनकी ऐसी है कि अब 'जननायक' की उपाधि की चोरी में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।

लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बन चुका है और पूरा बिहार कह रहा है- फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार, जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार। इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं और कल से छठी मईया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे व्यस्त समय में भी आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं।

समस्तीपुर का जो ये माहौल है, मिथिला का जो मूड है उसने पक्का कर दिया है- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार। आज का दिवस मेरे जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण दिवस है। यहां आने से पहले मैं कर्पूरी ग्राम गया था, वहां मुझे भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन करने का अवसर मिला।

ये उनका ही आशीर्वाद है कि आज हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवारों से निकले लोग इस मंच पर खड़े हैं। आजाद भारत के सामाजिक न्याय लाने में, गरीब और वंचितों को नए अवसरों से जोड़ने में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की भूमिका बहुत बड़ी रही है। वो मां भारती के अनमोल रत्न थे।

उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला। ये हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारी सरकार भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को प्रेरणापुंज मानती है। वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता, गरीब की सेवा हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित