बिहार में ताड़ी को लेकर गरमाई सियासत, पासी समाज के समर्थन में सड़क पर उतरे चिराग पासवान

By एस पी सिन्हा | Published: December 2, 2022 04:56 PM2022-12-02T16:56:44+5:302022-12-02T16:56:44+5:30

ताड़ी पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर पासी समाज द्वारा विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण पुलिसिया कार्रवाई के विरोध को लोजपा (रामविलास) ने समर्थन किया। 

Politics heats up over toddy in Bihar, Chirag Paswan came on the road in support of Pasi Samaj | बिहार में ताड़ी को लेकर गरमाई सियासत, पासी समाज के समर्थन में सड़क पर उतरे चिराग पासवान

बिहार में ताड़ी को लेकर गरमाई सियासत, पासी समाज के समर्थन में सड़क पर उतरे चिराग पासवान

Highlightsचिराग पासवान ने नीतीश सरकार से ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाने की मांग कीउन्होंने कहा कि पासी समाज का एक मात्र साधन ताड़ी बेचना ही हैबोले- नीतीश कुमार को अपने प्रदेश के लोगों का दर्द दिखाई नहीं देता है

पटना:बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा ताड़ी पर प्रतिबंध लगाये जाने का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। पासी समाज के लोगों ने शुक्रवार को फिर से पटना में लबनी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने नीतीश सरकार पर ताड़ी के परम्परागत व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। ताड़ी पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर पासी समाज द्वारा विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण पुलिसिया कार्रवाई के विरोध को लोजपा (रामविलास) ने समर्थन किया। 

उन्होंने भी ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की। चिराग ने कहा कि पासी समाज का एक मात्र साधन ताड़ी बेचना ही है। नीतीश कुमार आलीशान बंगले में आराम से रह रहे हैं, लेकिन पासी समाज के लोगों के बच्चों का जीवन अंधकार में है। 

उन्होंने कहा कि पासी समाज के लोग अपने हक और अधिकार के लिए सड़क पर उतरे थे तब उनपर लाठियां चलाई गई और मुकदमे किए गए। चिराग ने कहा कि हमारे नेता रामविलास पासवान से लेकर अब तक हम लोग ताड़ी पर प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे हैं। नीतीश कुमार को अपने प्रदेश के लोगों का दर्द दिखाई नहीं देता है। ताड़ी एक नेचुरल जूस है और शराब कैसे बनती है? वह नीतीश कुमार के प्रशासन के लोग जानते हैं। नीतीश के अधिकारियों के नेतृत्व में बिहार के हर प्रखंड में हर जिले में शराब बनाने का व्यवसाय चल रहा है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी सुविधा और फायदे के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पाला बदलते हैं। नीतीश कुमार पासी जाति से भेदभाव करते हैं। नीतीश की शराबबंदी के कारण राज्य में धड़ल्ले से बिक रही जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं। लेकिन, नीतीश सरकार गरीब पासी समाज को जेल भिजवाती है। राज्य के अधिकारी जानते हैं की कैसे शराब का धंधा होता है? इसके बाद भी कार्रवाई पासी समाज पर किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि ताड़ी उतारना पासी समाज का पुश्तैनी पेशा है। यह जानते हुए भी पासी समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। अपने रोजगार के हक में आवाज उठाने वाले पासी समाज पर नीतीश की पुलिस लाठी बरसती है। पासी समाज के संघर्ष को लोजपा (रामविलास) का समर्थन रहने की बात करते हुए चिराग ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की। 

उन्होंने नीतीश कुमार को छात्रों, बेरोजरों और गरीबों पर लाठी चलवाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि लोग जिएं या मरें नीतीश कुमार को कोई मतलब नहीं है। नीतीश अपनी इसी जन विरोधी कार्यशैली के कारण तीन नंबर की पार्टी बने हुए हैं। चिराग ने कहा कि गरीब परिवार के लोगों पर कार्रवाई होती है और झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। अवैध शराब का व्यापार करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है क्योंकि वहां से अवैध पैसा आता है। नीतीश कुमार के नाक के नीचे से शराब की होम डिलीवरी हो रही है, लेकिन नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं।

Web Title: Politics heats up over toddy in Bihar, Chirag Paswan came on the road in support of Pasi Samaj

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे