लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग के वर्चुअल प्रचार के आदेश पर गर्म हुई राजनीति, अदालत में जा सकता है मामला

By शीलेष शर्मा | Updated: January 9, 2022 18:16 IST

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी सहित कुछ अन्य दल अब कानूनी विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं कि चुनाव आयोग के इस फैसले को क्या अदालत में चुनौती दी जा सकती है, क्योंकि चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया है। 

Open in App
ठळक मुद्देEC के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी ले रही कानूनी विशेषज्ञों से रायसपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले ही उठा चुके हैं इसपर सवाल

नई दिल्ली: चुनाव आयोग द्वारा रैलियों ,रोड शो और जन सभाओं पर प्रतिबंध लगा कर वर्चुअल प्रचार करने के आदेश को लेकर भाजपा छोड़ सभी राजनैतिक दल नाखुश हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी सहित कुछ अन्य दल अब कानूनी विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं कि चुनाव आयोग के इस फैसले को क्या अदालत में चुनौती दी जा सकती है, क्योंकि चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया है। 

समाजवादी पार्टी का तर्क है कि प्रतिबंध 15 जनवरी तक ही क्यों, सभी सात चरणों के मतदान तक प्रतिबंध क्यों नहीं। कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग के इस फ़ैसले की आलोचना करते हुए आशंका व्यक्त की है कि आयोग ने भाजपा को मदद पहुंचाने के लिए यह फैसला किया है और फ़ैसले के तार गृहमंत्री अमित शाह से जुड़े हैं। 

पार्टी के एक महासचिव ने दलील दी है कि भाजपा को सोशल मीडिया और समाचार टीवी चैनलों पर फ़र्ज़ी खबरें चलवाकर झूठा प्रचार कराने में महारथ हांसिल है। टेक फॉग के ज़रिये भाजपा का आई टी सेल जो कुछ कर रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। इसी सोशल मीडिया के ज़रिये मोदी चुनाव जीतते आये हैं। 

सूत्रों से मिली ख़बरों के अनुसार अडानी समूह ने कई वर्षों से एक आई टी केंद्र गुजरात और मुंबई में बना रखा है जहां पेशेवर इंजीनियर भाजपा के लिए प्रचार की सामिग्री तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव यह सवाल पहले ही उठा चुके हैं कि सभी दलों को बराबरी का अवसर देने की व्यवस्था चुनाव आयोग सुनिश्चित करे।

टॅग्स :चुनाव आयोगसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण