लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक स्थिति चिंताजनक और परेशान करने वाली : हुर्रियत

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:36 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 नवंबर मीरवाइज उमर फारूक नीत उदारवादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक स्थिति को "बेहद चिंताजनक और परेशान करने वाला" करार देते हुए शनिवार को कहा कि घाटी में अतिरिक्त बलों की तैनाती ने लोगों में "दहशत और असुरक्षा" का माहौल पैदा कर दिया है।

अलगाववादी गठबंधन ने समाचार-पत्रों की खबरों के हवाले से कहा कि अत्यधिक ठंड में, सुरक्षा बलों द्वारा लोगों को नियमित रूप से रोका जा रहा है और सड़कों पर उनकी तलाशी ली जा रही है, "पूरे शहर और कस्बों में जनता के लिए अवरोधक लगा दिए गए हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं।”

हुर्रियत ने यहां जारी एक बयान में कहा, “जम्मू-कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक स्थिति बेहद चिंताजनक और परेशान करने वाली है। शहरों और कस्बों में बड़े पैमाने पर सशस्त्र बलों की अतिरिक्त तैनाती ने लोगों में दहशत और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। इसके अलावा, गिरफ्तारी, छापेमारी, हत्याएं और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की नीति बेरोक-टोक जारी है।”

इसने कहा, “विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से कार्रवाई भी की जाती है और पुरुषों और महिलाओं की अंधाधुंध तलाशी ली जाती है तथा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।”

हुर्रियत ने कहा कि कश्मीर में "मानवीय और राजनीतिक संकट" गुजरते समय के साथ "बदतर" होता जा रहा है और जब तक "संघर्ष को हल करने के मकसद से नहीं देखा जाता", इस बात की संभावना बहुत कम है कि स्थिति बेहतर हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए