लाइव न्यूज़ :

मूर्ति तोड़ने की घटनाओं की हर तरफ आलोचना, मोदी-शाह बोले बर्दाश्त नहीं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 7, 2018 13:51 IST

 'पेरियार' की मूर्ति तोड़े जाने पर कमल हासन कहा कि तमिलनाडु के लोग पेरियार की मूर्ति और उनकी विचारधारा को प्रटेक्ट करने की ताकत रखते हैं।

Open in App

त्रिपुरा, तमिलनाडु और फिर कोलकाता में मूर्ति तोड़ने की घटनाओं की चौतरफा निंदा की जा रही है। उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडु ने विचारधारा के लिए किसी मूर्ति को तोड़ने वालों को 'पागल' कहा है। उन्होंने कहा कि मूर्ति तोड़ने वाले मैड हैं और हंगामा करने वाले बैड। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि हम मूर्ति तोड़ने की घटनाओं का समर्थन नहीं करते। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मूर्ति तोड़ने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात करके दिशा निर्देश दिए। इस मसले पर राज्यसभा में भी हंगामा किया गया।

यह भी पढ़ेंः- मूर्ति तोड़ने की घटनाओं से पीएम नरेंद्र मोदी नाराज, सख्त एक्शन के निर्देश

मूर्ति के बदले मूर्ति तोड़ीः किसने क्या कहा?

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने पर कहा, 'पेरियार की मूर्ति के लिए पुलिस लगाने की जरूरत नहीं है। तमिलनाडु के लोग पेरियार की मूर्ति और उनकी विचारधारा बचाने की ताकत रखते हैं। मूर्ति तोड़ने की घटना प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक साजिश है।'

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं ऐसे कृत्य में शामिल लोगों और पार्टियों से इसे बंद करने की अपील करता हूं। ऐसी घटनाएं कतई सही नहीं ठहराई जा सकती।

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि हम एक लोकतंत्र में रहते हैं जहां कई तरह की विचारधाराएं हैं। यहां ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं।

पश्चिम बंगाल के मंत्री सोवादेब चटोपाध्याय का कहना है कि मूर्ति के बदले मूर्ति तोड़ना कतई सभी नहीं है। हम इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और मूर्ति की मरम्मत कराई जा रही है।

कहां तोड़ी गई मूर्तियां?

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद हिंसा और मूर्ति तोड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। त्रिपुरा में रूसी क्रांति के नायक व्लादिमिर लेनिन की प्रतिमा गिराए जाने के बाद तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में समाज सुधारक ईवीआर रामास्वामी 'पेरियार' की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। कोलकाता के कालीघाट में जनसंघ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तोड़ी गई।

बीजेपी नेता ने की थी भड़काऊ पोस्ट

तमिलनाडु में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने फेसबुक पोस्ट लिखा था जिसमें पेरियार की प्रमिमा गिराने के लिए उकसाया गया था। बीजेपी नेता एच राजा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था 'लेनिन कौन है तथा लेनिन और भारत के बीच क्या संबंध है? भारत और कम्युनिस्टों के बीच क्या संबंध है? आज त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति हटाई गई और कल तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति होगी। ' हालांकि बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया।

मूर्ति तोड़ने की घटना के बाद तमिलनाडु के कोयंबटूर में बीजेपी ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। घटना बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे की है। हालांकि इस हमले में किसी की घायल होने की कोई खबर नहीं है। इस पूरी घटना का वीडियो  कोयंबटूर के चिथापुडुर के कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।  फिलहाल भाजपा नेताओं ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकमल हासनतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी