लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक चंदे के कानून में बदलाव से बढ़ेगा कालाधन, चिंतित चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 29, 2019 08:06 IST

चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव बांड के इस्तेमाल की इजाजत देने और राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे की सीमा (कैप) हटाने से चुनावी प्रक्रिया में कालेधन को और बढ़ावा मिल सकता है।

Open in App

चुनाव आयोग ने चुनावी बांड के इस्तेमाल के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. आयोग ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि उसने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि राजनीतिक चंदे से जुड़े कई कानूनों में बदलाव के पारदर्शिता पर 'गंभीर परिणाम' होंगे. आयोग ने कहा कि चुनाव बांड के इस्तेमाल की इजाजत देने और राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे की सीमा (कैप) हटाने से चुनावी प्रक्रिया में कालेधन को और बढ़ावा मिल सकता है.

आयोग ने हलफनामे में कहा कि ऐसे में फर्जी कंपनियों, सरकारी कंपनियों और विदेशी कंपनियों से राजनीतिक दलों को जो फंडिंग होगी, उस पर किसी का नियंत्रण नहीं होगा. यह जानकारी भी नहीं मिलेगी कि पैसा आया कहां से है. आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि सरकार ने चुनावी बांड की व्यवस्था लागू करने के लिए जितने भी बदलाव किए हैं, उन्हें असंवैधानिक करार देते हुए रद्द घोषित कर दिया जाए. मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होनी है.

नीतियों पर होगा विदेशी कंपनियों का प्रभाव

चुनाव आयोग ने कहा कि उसने 26 मई, 2017 को विधि एवं न्याय मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा था कि आयकर कानून, जनप्रतिनिधित्व कानून और वित्त कानून में बदलाव राजनीतिक दलों को चंदे में पारदर्शिता के खिलाफ होंगे. आयोग ने कहा, ''एफसीआरए-2010 कानून में बदलाव से राजनीतिक दल बिना जांच वाला विदेशी चंदा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे भारतीय नीतियां विदेशी कंपनियों से प्रभावित हो सकती हैं.''

क्या है मामला?

सरकार के चुनाव सुधार की दिशा में उठाए गए 'चुनावी बांड' के कदम के खिलाफ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) तथा कुछ अन्य ने याचिकाएं दायर की हैं. इनका जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने यह हलफनामा दाखिल किया है.

क्या है चुनावी बांड 

* यह राजनीतिक दलों को नकद चंदा देने का विकल्प है.

* केंद्र ने 2017-18 में चुनावी बांड योजना पेश की थी.

* बांड के जरिए दानदाता किसी भी राजनीतिक पार्टी को चंदा दे सकते हैं.

* इसमें बैंक मध्यस्थ के रूप में काम करते हैं.

* चुनावी बांड एसबीआई की चुनिंदा शाखाओं से ही बेचे जाते हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब