लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने की अपील- 'कोरोना के खिलाफ एक राष्ट्रीय नीति बनाए केंद्र, कांग्रेस देगी साथ'

By भाषा | Updated: May 1, 2021 17:28 IST

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि देश में कोविड-19 संकट से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार की जाए और इसे लेकर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाई जाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने कहा कि टीकों के दामों को लेकर भेदभाव और जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी को बंद किया जाना चाहिये। औद्योगिक ऑक्सीजन चिकित्सा इस्तेमाल के लिये अस्पतालों को दी जानी चाहिये।कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों के बेवजह इधर-उधर न घूमने की अपील की।

देश में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर एक राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाने की केंद्र से शनिवार को अपील की।गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीका सभी नागरिकों को नि:शुल्क लगाया जाना चाहिए और देश की टीकाकरण मुहिम को गति देने के मकसद से टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए लाइसेंस हासिल करने को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।’’

गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह हर गरीब परिवार के खाते में छह-छह हजार रुपए पहुंचाए, ताकि मौजूदा संकट से निपटने में उन्हें मदद मिल सके।उन्होंने जांच बढ़ाने और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की काला बाजारी रोकने की अपील की। साथ ही युद्धस्तर पर अस्पतालों को ऑक्सीजन, चिकित्सा तथा अन्य उपकरण मुहैया कराने का भी अनुरोध किया।

गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में केंद्र के साथ खड़ी रहेगी और उन्होंने सभी भारतीयों से इस मुश्किल समय में एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने महामारी के इन चुनौतीपूर्ण दिनों में भारतीयों के बेहतर स्वास्थ्य की भी कामना की और उन लाखों परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की, जिन्होंने इस दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया है।

गांधी ने कहा, ''हमारा देश महामारी से जूझ रहा है। हमारे लाखों देशवासी रोजाना कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। यह संकट हम सबके लिये परीक्षा का समय है। हमें एक दूसरे का हाथ पकड़कर एक-दूसरे का साथ देना है और हिम्मत बढ़ानी है। मौजूदा दौर ने मानवता को आघात पहुंचाया है। कई राज्य बिस्तरों, ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत का सामना कर रहे हैं।''

गांधी ने पांच मिनट के अपने वीडियो संदेश में कहा, ''मुझे भरोसा है कि आप कोविड-19 महामारी की गंभीरता को समझेंगे और एक नागरिक के तौर पर सहयोग देंगे। मैं आशा करती हूं कि देश जल्द ही इस संकट से बाहर निकल आएगा।''उन्होंने अपनी जान खतरे में डालकर कोविड रोगियों का इलाज कर रहे सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ तथा सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक चार लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 32 लाख के पार हो गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के 4,01,993 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,91,64,969 हो गई तथा 3,523 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,11,853 हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल