लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच मुसीबत में फंसे लोगों की मदद कर रही केरल पुलिस

By भाषा | Updated: April 28, 2020 21:01 IST

जहां एक ओर पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है तो वहीं केरल के पुलिसकर्मी जनता की लॉकडाउन के कारण हो रही परेशानियों को सुलझाने में लगे हुए हैं। दरअसल, केरल पुलिस इस दौरान मुसीबत में फंसे लोगों की मदद कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देऑ्कसीजन सिलेंडर से लेकर केक तक पहुंचाकर लोगों की मदद कर रही केरल पुलिसएक मौके पर तो सांप पकड़ने में भी पुलिस ने अपनी मदद दी

तिरुवनंतपुरम: केरल के पुलिसकर्मी कोविड-19 (COVID-19) के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने और दूसरों को खुश रखने के लिए सामान पहुंचाने वालों का काम कर रहे हैं। वे केक से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर तक लोगों के घर पहुंचा रहे हैं और एक मौके पर तो सांप पकड़ने में भी उन्होंने अपनी मदद दी। 

ऊंचाई पर स्थित इदुक्की जिले के जनजातीय गांव में रहने वाली 49 वर्षीय रोसम्मा अपने दरवाजे पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर खड़े खाकी वर्दी वाले को देकर चकित हो गई और इतनी ही आश्चर्यचकित त्रिशूर के केपामंगलम की 60 वर्षीय जेंसी भी थी जिन्होंने अपने दरवाजे पर पुलिसकर्मी को केक लेकर खड़े देखा। रोसम्मा कई वर्षों से फेफड़े की बीमारी से ग्रसित हैं और उनका कोट्टयम मेडिकल कॉलेज में करीब दो साल से इलाज चल रहा है। परिवार के एक सूत्र ने कहा, “वह पिछले साल अपने घर लौटी और जनजातीय विभाग उनके इलाज का खर्च उठा रहा था। लेकिन पिछले चार महीने से विभाग की ओर से 40,000 रुपये का भुगतान लंबित था।” 

महिला को लॉकडाउन के चलते ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था जिसके बाद अदिमली पुलिस उनकी मदद को सामने आई। अदिमली के पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया जिसकी उनको सख्त जरूरत थी और खाने-पीने का कुछ सामान भी भेंट किया जो दो हफ्ते से ज्यादा वक्त चलेगा।” कैपामंगलम पुलिस को 25 अप्रैल की रात, कतर की 11 साल की बच्ची लेना का अजीबो-गरीब अनुरोध मिला जो यह जानना चाहती थी कि क्या वे उसकी दादी तक केक पहुंचा सकते हैं। 

रविवार की सुबह पुलिस जेंसी के घर केक लेकर पहुंच गई। उन्होंने लेना से वीडियो चैट पर बात कर उसे केक भी दिखाया जिसके बाद बच्ची बेहद खुश थी। पुलिस वालों ने इटली में फंसे माता-पिता के आग्रह पर त्रिशूर जिले में तीन साल की बच्ची मारिया रोज तक भी केक पहुंचाया। पुलिस सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्हें विदेश में रह रहे एक व्यक्ति से अजीब सा अनुरोध मिला जिसने कहा कि उसके बुजुर्ग माता-पिता यहां अकेले रहे रहे हैं और वहां एक सांप निकला है। सपेरे के साथ पुलिस की एक टीम को तत्काल वहां भेजा गया और सांप को पकड़ लिया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत