लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद हमला मामले में स्थानीय सपा कार्यकर्ता पर रासुका लगाने की सिफारिश करेगी पुलिस

By भाषा | Updated: June 28, 2021 15:15 IST

Open in App

गाजियाबाद, 28 जून गाजियाबाद पुलिस एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति पर हमले से संबंधित मामले में समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय कार्यकर्ता को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत हिरासत में लेने की सिफारिश करेगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कार्यकर्ता उम्मेद पहलवान इदरीसी को 19 जून को गाजियाबाद पुलिस ने लोनी बॉर्डर पुलिस थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

एनएसए के तहत मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को एक साल तक जेल में बंद किया जा सकता है, जिसकी हर तीन महीने में उच्च न्यायालय द्वारा समीक्षा की जाती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''हम (उत्तर प्रदेश सरकार को) उसके खिलाफ एनएसए लगाने की सिफारिश करेंगे। औपचारिकताएं आज पूरी कर ली जाएंगी।''

एक स्थानीय पुलिसकर्मी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इदरीसी ने ''अनावश्यक'' रूप से वीडियो बनाया था जिसमें अब्दुल समद सैफी ने कुछ युवकों द्वारा हमले का दावा किया था। सैफी ने आरोप लगाया था कि युवकों ने उनकी दाढ़ी काट दी और 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया। पुलिसकर्मी की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इदरीसी ने ''सामाजिक द्वेष पैदा करने'' के इरादे से इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से साझा किया।

इदरीसी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए, 295ए, 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सैफी के पैतृक स्थान बुलंदशहर में 17 जून को इदरीसी के खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें उस पर और लगभग 100 अन्य लोगों पर सैफी पर हमले के संबंध में 16 जून को एक सार्वजनिक सभा आयोजित करके कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस का कहना है कि सैफी पर पांच जून को निजी दुश्मनी के चलते हमला किया गया था और इस घटना को कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग दे दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि मारपीट के मामले में अब तक करीब एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया