लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने तेलंगाना में पैठ बनाने के माओवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया : डीजीपी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 18:59 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 दिसंबर तेलंगाना के डीजीपी ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के राज्य में फिर से पैठ बनाने के प्रयासों को नाकाम कर दिया है ।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में पड़ोसी छत्तीसगढ़ के माओवादियों ने तेलंगाना में पैठ बनाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की निरंतर कार्रवाई के कारण उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम महेंद्र रेड्डी ने कहा, ‘‘अंतरराज्यीय सीमा के पास के जिलों में हमारी पुलिस टीमों ने बहुत कुशलता से काम किया, नियमित तौर पर अभियान चलाए और कार्रवाई की। तेलंगाना पुलिस की समूची इकाई की बदौलत सकारात्मक नतीजे मिले।’’

तेलंगाना पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस साल माओवदियों और पुलिस के बीच 11 बार मुठभेड़ हुई, जिसमें 11 माओवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित संगठन की राज्य कमेटी के दो सदस्यों समेत 135 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया और 45 माओवादियों ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस के निरंतर अभियान के कारण तेलंगाना के 33 में से 30 जिलों में माओवादियों की एक भी हिंसक घटना नहीं हुई।

ऐप के जरिए कर्ज लेने वालों को भुगतान के लिए कर्जदाता द्वारा परेशान किए जाने संबंधी मामलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 50 मामले दर्ज किए गए और दो चीनी नागरिकों समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इन मामलों में चीन या दूसरों देशों के साथ जुड़ाव को लेकर जांच चल रही है।

इस साल कुल 1,50,922 मामले दर्ज किए गए जबकि पिछले साल 1,60,571 मामले दर्ज किए गए थे। दोषसिद्धि की दर बढकर 48.5 प्रतिशत हो गयी और चार मामलों में दोषियों को मौत की सजा दी गयी।

इस साल साइबर अपराध की घटनाओं में भी बढोतरी हुई। पिछले साल ऐसे 2240 मामले दर्ज किए गए थे जबकि इस साल 4544 मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी