जम्मू कश्मीर से लापता किशोर को पुलिस ने होटल से बरामद किया
By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:44 IST2021-06-22T22:44:10+5:302021-06-22T22:44:10+5:30

जम्मू कश्मीर से लापता किशोर को पुलिस ने होटल से बरामद किया
नोएडा, 22 जून जम्मू कश्मीर से लापता हुए 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने एक होटल से बरामद किया। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत भाटी होटल के मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि जम्मू कश्मीर का एक लड़का उसके होटल पर आया और उसने काम पर रखने को कहा।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर थाना दनकौर पुलिस होटल पर पहुंची तथा किशोर से पूछताछ की। किशोर ने बताया कि वह जनपद डोडा जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस को सूचना दी। वहां से आई पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।