लाइव न्यूज़ :

बिहार में घूस लेता दारोगा रंगे हाथों गिरफ्तार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2021 19:05 IST

घूस लेने वाले थानेदार की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है. मनोज कुमार पर 30 हजार रुपये घूस लेने का आरोप है...

Open in App

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपने को सरकारी सेवक खुलेआम पलीता लगाते मिल जा रहे हैं. पुलिस विभाग के थानेदार ही इसमें हिस्सेदारी दिखा रहे हैं. इसी कड़ी में औरंगाबाद जिले के गोह थाने का एक थानेदार रंगे हाथों घूस लेते पकडा गया है. 

थानेदार मनोज कुमार को जब निगरानी की टीम गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तब आम जनता ने बीच सडक पर ही जमकर पिटाई कर दी. थानेदार के खिलाफ लोगों का इतना गुस्सा था कि निगरानी की हिरासत में होने के बाद भी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार केस मैनेज करने के नाम पर गोह का थानेदार घूस ले रहा था. इस दौरान ही रंगेहाथ निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है. 

थानेदार किसी केस को मैनेज करने के लिए 30 हजार रुपए ले रहा था. आज सुबह निगरानी ने फरियादी की निशानदेही पर छापा मारा और घूस लेते आरोपी थानेदार को रंगे हाथों पकड लिया. हालांकि थानेदार किस मामले में घूस ले रहा था, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. 

निगरानी की विशेष टीम गिरफ्तारी के बाद आरोपी थानेदार मनोज कुमार को अपने साथ पटना लेकर चली आई है. निगरानी की कार्रवाई के बाद औरंगाबाद जिले के पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है. 

बता दें कि हाल ही में औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया था. 2 महीने के अंदर औरंगाबाद जिले में निगरानी की यह दूसरी सबसे बडी कार्रवाई है. जिसके बाद घूसखोर अधिकारियों के बीच हडकंप मचा हुआ है. 

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा