लाइव न्यूज़ :

असम में ईवीएम छीनने की कोशिश कर रही भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने रबड़ की गोलियां चलाईं, दो घायल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:11 IST

Open in App

कलईगांव (असम), दो अप्रैल असम के उदलगुड़ी जिले में एक मतदान केंद्र पर भाजपा और उसकी सहयोगी यूपीपीएल पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने एक ईवीएम मशीन को छीनकर ले जाने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने रबड़ की गोलियां चला दीं और दो लोग घायल हो गये।

घटना कलईगांव के राजा पाखुड़ी एलपी स्कूल में बृहस्पतिवार रात को घटी।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के तहत मतदान समाप्त होने के कुछ ही देर बाद भीड़ मौके पर पहुंच गयी।

उन्होंने बताया, ‘‘कुछ ही देर में 500 से ज्यादा लोग मौके पर पहुंच गये और उन्होंने भाजपा तथा यूपीपीएल के सदस्यों पर ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसे छीन कर ले जाने का प्रयास किया। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा। जब भीड़ को शांत नहीं किया जा सका तो बल ने रबड़ की गोलियां वला दीं। इसमें दो लोगों को मामूली चोट आई हैं।’’

बीपीएफ के उम्मीदवार दुर्गा दास बोरो ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में पुलिस टीम की देखरेख में ईवीएम को स्ट्रांगरूम में पहुंचाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए