लाइव न्यूज़ :

बिहार : पटना में पुलिसवालों ने बच्चे के शरीर पर गिराया गरम दूध, समय पर दुकान बंद न करने के लिए चाचा को पीटा

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 1, 2021 09:47 IST

पटना के पंत भवन के हड़ताली मोड़ के पास मंगलवार को कुछ पुलिसवालों ने एक चाय दुकानें वाले के साथ बदतमीजी की और उसके चाय का गर्म पतीला भी लात से मारकर गिरा दिया , जिससे पास खड़ा एक बच्चा जल गया ।

Open in App
ठळक मुद्देपटना पुलिस ने दुकान न बंद करने पर बच्चे के चाचा को मारना-पीटना शुरू कर दिया बच्चे ने कहा कि गर्म चाय के पतीले में पुलिसवालों ने लात मारी, जिससे पैर जल गया बच्चे की मां ने कहा कि उन्हें हमें दुकान बंद करने के लिए 5 मिनट का समय देना चाहिए था

पटना : जनता का पुलिस पर भरोसा बना रहना चाहिए लेकिन अगर पुलिस ही जनता के लिए दहशत फैलाने का काम करें तो ये सबसे बड़ी समस्या है । दरअसल यह घटना बिहार की राजधानी पटना में हुई ,जहां चाय मांगने पर नहीं देने के कारण कुछ पुलिस वाले भड़क गए और वर्दी के रौब में एक लड़के पर गर्म दूध फेंक दिया । गर्म दूध गिरने से लड़के पैरों में चोट आ गई । 

आपको बताते दें कि यह घटना पंत भवन के हड़ताली मोड़ के पास मंगलवार को हुई । बताया जा रहा है कि  लड़के के चाचा की पंत भवन के नीचे चाय की एक छोटी सी दुकान है और वह चाय बेचकर अपनी आजीविका चलाती हैं । पीड़ित की पहचान सूरज के रूप में हुई है ।

पीड़ित के मुताबिक, बोलेरो में कुछ पुलिस वाले चाय की दुकान पर पहुंचे और उससे चाय देने को कहने लगे लेकिन जब उसने चाय नहीं  दिया । सूरज ने कहा, "जब हम चाय की दुकान बंद कर रहे थे, एक पुलिस ने गर्म दूध वाले पतीले को लात मारी और यह मेरे ऊपर गिर गया, जिससे मेरे पैर जल गए।" वह मेरे चाचा को भी मार रहे थे । 

जब आसापास के लोग मौके इकट्ठा होने लगे तो पुलिसकर्मी अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए । बच्चे ने कहा  कि पुलिसकर्मी श्रीकृष्ण पुरी पुलिस स्टेशन के थे क्योंकि यह उनके वाहन पर लिखा हुआ था ।

पास खड़ी एक महिला ने बताया कि पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे और लड़के से चाय मांगने लगे और गर्म चाय के पतीले को लात मार दी । लड़के की मां ने कहा कि पुलिस को उन्हें दुकान बंद करने के लिए कम से कम 5 मिनट का समय देना चाहिए था लेकिन इसके बजाय उन्होंने दुर्व्यवहार करना और मारना शुरू कर दिया ।

संपर्क करने पर एसके पुरी थाने के एसएचओ ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है । इस तरह की कोई घटना घटित नहीं हुई है । अगर कोई मामला सामने आता है तो उसपर संज्ञान लिया जाएगा और मामले में कार्रवाई की जाएगी । 

टॅग्स :बिहारपटनाPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर