लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने निजी अस्पताल के लिए ऑक्सीजन के 11 सिलेंडर की व्यवस्था की

By भाषा | Updated: April 21, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने शहर के जनकपुरी इलाके में एक निजी अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों के लिए बुधवार को ऑक्सीजन के 11 सिलेंडर की व्यवस्था की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमरलीला अस्पताल से सुबह नौ बजे एक कॉल आयी थी और बताया गया कि अस्पताल में ऑक्सीजन का भंडार जल्द ही खत्म होने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, अस्पताल ने बताया कि वहां पर कोविड-19 के 32 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत प्रिया गौतम ने बताया, ‘‘पुलिस ने स्थानीय ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क किया और ऑक्सीजन आपूर्ति कराने में मदद की। तीन अलग-अलग स्थानों कीर्ति नगर, गोल मार्केट और मायापुरी से अस्पताल के लिए 11 सिलेंडर का इंतजाम किया गया।’’

पुलिस ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वह अस्पताल और ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता के साथ संपर्क में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी