लाइव न्यूज़ :

बिहार: सोनपुर मेला में कवयित्री अनामिका अंबर को बुलाकर नहीं पढ़ने दी गई कविता, बाकी कवियों ने भी किया बहिष्कार, गर्माई सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2022 18:53 IST

इस पूरे विवाद पर बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य में 'कल्चरल पुलिसिंग' और 'सांस्कृतिक ठेकेदारी' करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम स्थगित करना अलग बात है, लेकिन कवियों को बुलाकर नीतीश कुमार जी की कुंठा संतुष्टि के लिए उनको अपमानित कर बेइज्जत किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सोनपुर मेला में कवयित्री अनामिका अंबर को कविता नहीं पढ़ने दिया गया है। इसे लेकर बाकी कवियों ने भी विरोध किया है और कवि सम्मेलन का बहिष्कार किया है। वहीं इसे लेकर भाजपा ने भी सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

पटना: विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला में उत्तर प्रदेश की चर्चित कवयित्री डॉ अनामिका अंबर जैन को काव्यपाठ करने से रोक दिया गया है। दरअसल, पर्यटन विभाग के कला मंच पर शुक्रवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया था। पर्यटन विभाग के मंच पर काव्यपाठ शुरू होता उससे पहले विवाद हो गया है। 

आयोजकों पर क्या आरोप लगा है

आयोजकों पर आरोप है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के समर्थन में कविता पढ़ने के कारण बिहार सरकार ने चर्चित कवयित्री डॉ अनामिका अंबर जैन को काव्यपाठ करने से रोक दिया है। कवि सम्मेलन में कवयित्री को काव्य पाठ से रोके जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। भाजपा ने सीधे तौर पर सीएम नीतीश पर हमला बोला है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि पर्यटन विभाग के मंच पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कवियों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। कवियों की टोली मंच पर विराजमान होने वाली ही थी कि आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को कोऑडिनेट कर रहे संजीव मुकेश को एंकर ने बताया कि आदेश है कि अनामिका अंबर जैन को छोड़ बाकी कवि काव्यपाठ करेंगे। इससे सभी कवि गुस्सा गए। 

कवि सौरभ सुमन ने बताया कि अन्य कवियों को प्रशासन ने मंच पर आमंत्रित किया। इस पर आयोजकों ने दुख व्यक्त किया। इसके बाद सभी कवियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि इसमें शिरकत करने के लिए तमाम ख्याती प्राप्त कवि पहुंचे थे। 

इस पर कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने क्या कहा

‘यूपी में बाबा’ गाने वाली कवयित्री अनामिका जैन अंबर को भी काव्यपाठ के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्हें कविता नहीं पढ़ने दिया गया। वहीं, कवियित्री अनामिका जैन का आरोप है कि बिहार की जदयू-राजद गठबंधन सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में काव्यपाठ करने के कारण उन्हें सोनपुर मेले में कविता नहीं पढ़ने दी। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘बिहार सरकार इतना डर गई कि मुझे सोनपुर में प्रवेश तक नही करने दिया गया सुबह से पटना में ही रोका गया। कवियों की पूरी टीम सोनपुर गई और कार्यक्रम का बहिष्कार कर वापस लौटी।’ बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव के समय बिहार की नेहा सिंह राठौर में गाना गाया था ‘यूपी में का बा…’, जिसके जवाब में अनामिका जैन अंबर ने ‘यूपी में बाबा…’ गाया था। 

अनामिका जैन ने कहा कि बिहार की धरती राष्ट्रकवि दिनकर की धरती से बिना कविता पाठ के लौटना हमारे लिए बड़ी अपमान है। ज्ञान की धरती है। बुद्ध की धरती है। 

पूरे विवाद पर भाजपा ने क्या कहा

वहीं, बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य में 'कल्चरल पुलिसिंग' और 'सांस्कृतिक ठेकेदारी' करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की कार्यक्रम स्थगित करना अलग बात है, लेकिन कवियों को बुलाकर नीतीश कुमार जी की कुंठा संतुष्टि के लिए उनको अपमानित कर बेइज्जत किया गया।  

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया