लाइव न्यूज़ :

PNB घोटालाः राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा पहले गले लगाओ-फिर दावोस में दिखो

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 15, 2018 14:53 IST

मामला सामने आने के बाद एमडी सुनील मेहता ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हमने खुद ही जांच एजेंसी से संपर्क किया है।

Open in App

नई दिल्ली, (15 फरवरी): बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में घोटाला सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा किया है। राहुल ने ट्वीट कर दावा किया है कि नीरव मोदी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को दावोस में देखा गया और नीरव मोदी ने देश को लूटने का तरीका समझाया है।

'एक मोदी से दूसरे मोदी तक की कहानी'

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा 'सबसे पहले नरेंद्र मोदी के गले लगो और फिर दूसरा उनके साथ दावोस में दिखाई दो। देश के 12000 करोड़ रुपए चुराओ और विजय माल्या की तरह देश से पैसे लेकर भाग जाओ।' इसके अलावा राहुल गांधी ने अपने में एक हैशटैग का इस्तेमाल किया है, जिसमें लिखा है #From1MODI2another। इसका मतलब यह है कि एक मोदी से दूसरे मोदी तक की कहानी।

गलत काम को नहीं देंगे बढ़ावा

वहीं, मामला सामने आने के बाद एमडी सुनील मेहता ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हमने खुद ही जांच एजेंसी से संपर्क किया है। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी गलत काम को बढ़ावा नहीं देंगे। इस घोटाले की जांच करेंगे। साथ ही एमडी ने यह माना है कि नीरव ने पैसे लौटने की पेशकश की थी।  

नीरव के 12 ठिकानों पर ईडी ने मार छापे

इससे पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  48 वर्षीय अरबपति ज्वैलरी डिजाइनर नीरव मोदी के 12 ठिकानों पर छापेमारी की। वह गहने बेचने वाली कंपनी फायरस्टार डायमण्ड का संस्थापक है। उसकी कंपनी के दिल्ली, मुंबई, न्यूयॉर्क, लंदन, मकाऊ और हॉन्गकॉन्ग में शोरूम हैं। साल 2015 में नीरव मोदी ने जब न्यूयॉर्क में अपनी कंपनी का शोरूम खोला था, तब डोनाल्ड ट्रंप उसके उद्घाटन कार्यकर्म में शामिल हुए थे। ट्रंप जनवरी 2017 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने साल 2017 के अरबपतियों की सूची में नीरव मोदी को शामिल किया था।

11 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

बुधवार (14 फरवरी) को पीएनबी ने बताया था कि उसकी दक्षिणी मुंबई स्थित एक शाखा से करीब साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। नीरव मोदी ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनकी कंपनी फायरस्टार डायमण्ड ने मीडिया से कहा है कि उसका इस धोखाधड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। 

सीबीआई मे किया मामला दर्ज

सीबीआई ने 29 जनवरी को नीरव मोदी, उनकी पत्नी अमी मोदी, भाई निशाल मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया था। 13 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक ने सीबीआई में एक अन्य शिकायत दर्ज करायई, जिसमें बैंक को 11500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का दावा किया गया है।  

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीराहुल गाँधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos