लाइव न्यूज़ :

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की जेल में हो रही बेचैनी और अवसाद, दायर की नई जमानत याचिका

By भाषा | Updated: October 30, 2019 19:31 IST

मोदी की नयी जमानत याचिका पर लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत छह नवंबर को सुनवाई करेगी। अदालत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मोदी संभवत: वीडियोलिंक के जरिये अदालत में पेश होंगे। यदि अदालत के अधिकारियों को जरूरी लगता है तो मोदी को व्यक्तिगत रूप से भी पेश किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में करीब दो अरब डॉलर के घोटाले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के प्रयास में लगा है। 48 वर्षीय मोदी काफी समय से लंदन की जेल में बंद है। उसने अपनी ताजा अपील में बेचैनी और अवसाद का जिक्र करते हुए जमानत मांगी है।

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने नई जमानत याचिका दायर की है जिस पर छह नवंबर को सुनवाई होगी। भारत, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में करीब दो अरब डॉलर के घोटाले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के प्रयास में लगा है। 48 वर्षीय मोदी काफी समय से लंदन की जेल में बंद है। नीरव मोदी ने अपनी ताजा अपील में बेचैनी और अवसाद का जिक्र करते हुए जमानत मांगी है। प्रत्यर्पण वॉरंट पर मोदी को इस साल मार्च में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से जमानत का यह उसका पांचवां प्रयास है।

मोदी की नयी जमानत याचिका पर लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत छह नवंबर को सुनवाई करेगी। अदालत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मोदी संभवत: वीडियोलिंक के जरिये अदालत में पेश होंगे। यदि अदालत के अधिकारियों को जरूरी लगता है तो मोदी को व्यक्तिगत रूप से भी पेश किया जा सकता है।

आभूषण कारोबारी के वकीलों ने पूर्व में वैंड्सवर्थ जेल की खराब स्थिति का हवाला देते हुए भी जमानत मांगी थी। पूर्व में मोदी की जमानत याचिका में उसके वकीलों ने अदालत के समक्ष पेश गोपनीय दस्तावेजों में उसकी खराब मानसिक स्थिति का भी हवाला दिया था।

जून में लंदन के रॉयल कोर्ट आफ जस्टिस में उनकी वकील क्लेयर मोंटगोमेरी ने कहा था कि नीरव मोदी कोई जघन्य अपराध करने वाला व्यक्ति नहीं है, जैसा कि भारत सरकार दावा कर रही है। वह एक आभूषण डिजाइनर है और उसे ईमानदार, सावधान और भरोसेमंद माना जाता है।

उस समय अदालत ने मोदी की जमानत याचिक को खारिज करते हुए कहा था कि इस बात के पर्याप्त आधार हैं कि वह समर्पण नहीं करेगा क्योंकि उसके पास भागने की कई वजहें हैं। हालांकि, मोदी के जमानत के लिए अपीलें दायर करने के लिए कोई सीमा तय नहीं है। अब उसकी एक और जमानत याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।

मोदी को 11 नवंबर को जेल से वीडियोलिंक के जरिये नियमित रिमांड के लिए वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होना है। अदालत की सूची में यह तारीख अभी कायम है। मोदी को 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वह दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।

टॅग्स :नीरव मोदीपीएनबी स्कैममोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप