प्रधानमंत्री ‘ओड़िशा इतिहास’ पुस्तक के हिंदी संस्करण का शुक्रवार को करेंगे विमोचन

By भाषा | Published: April 7, 2021 03:05 PM2021-04-07T15:05:49+5:302021-04-07T15:05:49+5:30

PM to release Hindi version of Odisha History book on Friday | प्रधानमंत्री ‘ओड़िशा इतिहास’ पुस्तक के हिंदी संस्करण का शुक्रवार को करेंगे विमोचन

प्रधानमंत्री ‘ओड़िशा इतिहास’ पुस्तक के हिंदी संस्करण का शुक्रवार को करेंगे विमोचन

नयी दिल्ली, सात अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ‘उत्कल केसरी’ हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक ‘ओडिशा इतिहास’ के हिंदी संस्करण का विमोचन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, हरेकृष्ण महताब फाउंडेशन द्वारा अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित एक समारोह के दौरान मोदी इस पुस्तक का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और कटक से बीजू जनता दल के सांसद भर्तृहरि महताब भी उपस्थित रहेंगे।

ओड़िया और अंग्रेजी में पहले से ही उपलब्ध इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद शंकरलाल पुरोहित ने किया है।

हरेकृष्ण महताब एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वह ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री भी थे। वह 1942 से 1945 तक लगभग दो साल अहमदनगर फोर्ट जेल में बंद रहे और उसी दौरान उन्होंने ओड़िशा इतिहास पुस्तक की रचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM to release Hindi version of Odisha History book on Friday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे