लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने शिक्षक दिवस के मौके पर की भारत में 14,500 स्कूलों के विकास और उन्नयन की घोषणा की

By रुस्तम राणा | Updated: September 5, 2022 19:52 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया, आज, शिक्षक दिवस पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और उन्नयन होगा।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर राइजिंग इंडिया (पीएम-एसएचआरआई) योजना के लिए प्रधानमंत्री स्कूल के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों के विकास और उन्नयन की घोषणा की है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया, आज, शिक्षक दिवस पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और उन्नयन होगा। ये मॉडल स्कूल बनेंगे जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी भावना को समाहित करेंगे।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा। एक खोज उन्मुख, शिक्षण केंद्रित सीखने के तरीके पर जोर दिया जाएगा। नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेल और अन्य सहित आधुनिक इंफ्रा पर भी ध्यान दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने लिखा- राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र को बदल दिया है। मुझे यकीन है कि पीएम-श्री स्कूल एनईपी की भावना से पूरे भारत में लाखों छात्रों को लाभान्वित करेंगे।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार साल 2020 में अपनी नई शिक्षा नीति लेकर आई थी, जिसके तहत शिक्षा के बुनियादी ढांचे में बड़ा परिवर्तन  किया गया है। नई शिक्षा नीति 2020 की घोषणा के साथ ही मानव संसाधन मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया था। इस नीति द्वारा देश में स्कूल एवं उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों की अपेक्षा की गई है। 

इसके उद्देश्यों के तहत वर्ष 2030 तक स्कूली शिक्षा में 100% सकल नामांकन अनुपात (ग्रॉस इनरॉलमेंट रेशियो) के साथ-साथ पूर्व-विद्यालय से माध्यमिक स्तर तक शिक्षा के सार्वभौमिकरण का लक्ष्य रखा गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनई शिक्षा नीति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम