लाइव न्यूज़ :

गुजरात की झांकी टीम के तहत दिल्ली आए प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज, जानें क्या कहा

By भाषा | Updated: January 23, 2020 06:35 IST

दिल्ली छावनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंकज मोदी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की। यहां पर 26 जनवरी की परेड में शामिल होने वाली विभिन्न झांकियों को रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी गुजरात से गणतंत्र दिवस के झांकी दल के साथ दिल्ली आए हुए हैं।दिल्ली छावनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंकज मोदी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी गुजरात से गणतंत्र दिवस के झांकी दल के साथ दिल्ली आए हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया। दिल्ली छावनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंकज मोदी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की। यहां पर 26 जनवरी की परेड में शामिल होने वाली विभिन्न झांकियों को रखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात की झांकी में राज्य की पुरातात्विक और सांस्कृतिक विरासत नजर आएगी। मुख्य हिस्से में पाटण की रानी की वाव और इसके सामने क्षेत्र की पटोला साड़ी पहनी हुई एक महिला की मूर्ति होगी। हम राजपथ पर अपनी संस्कृति के प्रदर्शन के लिए काफी खुश और रोमांचित हैं।’’

रानी की वाव गुजरात राज्य के पाटण में स्थित प्रसिद्ध बावड़ी है। यूनेस्को ने 2014 में इसे विश्व विरासत स्थल में सम्मिलित किया था।

गुजरात भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंकज मोदी गुजरात सरकार के सूचना विभाग में वरिष्ठ अधिकारी हैं और उसी हैसियत से वह दिल्ली की यात्रा पर हैं।

इस बार गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कुल 22 झांकियों में 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की, तथा छह झांकी मंत्रालयों, विभागों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की होंगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगणतंत्र दिवसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण