लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी की निजी सुरक्षा में जोड़ी गई मर्सिडीज मेबैक, सरकारी सूत्र ने कहा-नई कारें किसी तरह का ‘अपग्रेड’ नहीं हैं, बल्कि नियमित बदलाव हैं...

By भाषा | Updated: December 29, 2021 17:33 IST

मीडिया के एक तबके में मेबैक कार की कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। बीएमडब्ल्यू ने पहले उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए मॉडल को बनाना बंद कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्तेमाल किए गए वाहनों को बदलने के लिए छह साल का मानदंड है। प्रधानमंत्री से संबंधित पिछली कारों का इस्तेमाल आठ साल तक किया गया।सार्वजनिक पटल पर बहुत सारे अनावश्यक विवरण आते हैं।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सुरक्षा में जोड़ी गई मर्सिडीज मेबैक की कीमत और अन्य विवरणों पर अटकलों के बीच, सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा कि नई कारें किसी तरह का ‘अपग्रेड’ नहीं हैं, बल्कि नियमित बदलाव हैं क्योंकि बीएमडब्ल्यू ने पहले उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए मॉडल को बनाना बंद कर दिया है।

इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “कार की कीमतें मीडिया में लगाई जा रहीं अटकलों से काफी काम हैं, असल में तो यह मीडिया में बताई जा रहीं कीमतों से एक तिहाई कम है।” मीडिया के एक तबके में मेबैक कार की कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एसपीजी सुरक्षा में, सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए गए वाहनों को बदलने के लिए छह साल का मानदंड है और प्रधानमंत्री से संबंधित पिछली कारों का इस्तेमाल आठ साल तक किया गया, जिस पर ऑडिट में आपत्ति जताई गई और टिप्पणी की गई कि यह सुरक्षा प्राप्त करने वाले के जीवन से समझौता करने जैसा है।

सूत्र ने कहा, “सुरक्षा वाहन की खरीद से संबंधित निर्णय सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के लिए खतरे की धारणा पर आधारित होते हैं। ये निर्णय एसपीजी द्वारा सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की राय लिए बिना स्वतंत्र रूप से लिए जाते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की कार की सुरक्षा विशेषताओं पर व्यापक चर्चा राष्ट्रीय हित में नहीं है क्योंकि इससे सार्वजनिक पटल पर बहुत सारे अनावश्यक विवरण आते हैं।

यह महज सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के जीवन के लिए खतरा पैदा करता है।” अधिकारियों ने कहा कि मोदी ने ऐसी कोई वरीयता नहीं दी है कि किन कारों का उपयोग किया जाए। उन्होंने इस संदर्भ में उल्लेख किया कि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अतीत में रेंज रोवर्स का इस्तेमाल किया था जो वास्तव में तत्कालीन प्रधानमंत्री के लिए खरीदी गई थीं। बीते कुछ वर्षों में बीएमडब्ल्यू द्वारा निर्मित कारें उन कारों में शुमार रही हैं जिनका उपयोग प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल