लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग: पीएम मोदी ने दी नवरात्रि-गुड़ी पड़वा की शुभकामना, भावुक ट्वीट कर कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: March 25, 2020 08:33 IST

Coronavirus: पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इस बार उनकी साधना मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी के लिए है जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि, गुड़ी-पड़वा, नये साल के लिए दी शुभकामनाएंपीएम मोदी ने कहा- इस बार की मेरी साधना सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी के लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को नवरात्रि और हिंदी कैलैंडर के अनुसार आज से शुरू हो रहे नये साल की बधाई दी है। पीएम मोदी ने साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में आज मनाए जाने वाले त्योहारों की भी शुभकामना दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये त्योहार उस समय मनाए जा रहे हैं जब देश कोविड-19 की चुनौती से जूझ रहा है। पीएम ने कहा कि इस बार जश्न भले ही पहले ही तरह नहीं हो लेकिन इससे इन चुनौतियों से जूझने की शक्ति जरूर मिलती है।

पीएम मोदी ने साथ ही एक और ट्वीट में लिखा, 'आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं। इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।'

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। इसके तहत इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी। कोरोना वायरस से मंगलवार को दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक और मौतों के साथ देश में अब तक इस संक्रमण से 10 लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 500 लोग इससे संक्रमित हैं।

इस वायरस को लेकर लोगों का भय बढ़ता जा रहा है क्योंकि दुनिया में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 17,000 के करीब पहुंच गई है। कोरोना वायरस के खतरे के बीच प्रधानमंत्री ने एक हफ्ते से कम समय में दूसरी बार राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन का भी ऐलान किया।

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन