लाइव न्यूज़ :

PM Modi Amaravati Visit: पीएम मोदी करेंगे अमरावती पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन, 2 मई को होगा कार्यक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2025 15:27 IST

PM Modi Amaravati Visit: 2 मई को अमरावती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में पांच लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है

Open in App

PM Modi Amaravati Visit: आंध्र प्रदेश के नगर निकाय मंत्री पी.नारायण ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो मई को यहां अमरावती पुनर्निर्माण कार्यों का उद्घाटन करेंगे जिस पर 43,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने विश्वास जताया कि ‘ग्रीनफील्ड’ राजधानी शहर का निर्माण तीन वर्षों में कर लिया जाएगा।

नारायण ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, "प्रधानमंत्री 43,000 करोड़ रुपये की लागत वाले कार्यों (अमरावती पुनर्निर्माण) का उद्घाटन करेंगे।” नारायण के अनुसार प्रधानमंत्री के दो मई को अपराह्न लगभग 3.25 बजे पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की 90 प्रतिशत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं तथा शेष तैयारियां बुधवार तक पूरी हो जाएंगी। मंत्री ने कहा कि अमरावती के मास्टरप्लान में 365 किलोमीटर की मुख्य सड़कों और 1,500 किलोमीटर की छोड़ी सड़कों का निर्माण शामिल है।

नारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को अमरावती के 29 गांवों के किसानों के साथ दो घंटे तक बातचीत की और उन्हें ‘ग्रीनफील्ड’ राजधानी कार्य पुन: आरंभ समारोह के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआंध्र प्रदेशएन चन्द्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?