लाइव न्यूज़ :

LK Advani Bharat Ratna: पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न

By धीरज मिश्रा | Updated: February 3, 2024 12:13 IST

LK Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत सरकार ने भारत रत्न देने का फैसला किया है। आडवाणी को भारत रत्न के फैसले पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्नभारत सरकार ने बीते दिनों पहले बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला किया थाआडवाणी को भारत रत्न मिलने पर पीएम मोदी ने जाहिर की अपनी खुशी

LK Advani Bharat Ratna: भारत सरकार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का फैसला किया है। आडवाणी से पूर्व भारत सरकार ने भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री थे रहे कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला किया था। इसे लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया था।

वहीं, आज जिस शिखर पर भाजपा है, उसका श्रेय लाल कृष्ण आडवाणी को भी जाता है। पूर्व पीएम और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर उन्होंने दो सांसदों की पार्टी को भारत की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में मुख्य भूमिका निभाई है।

इस खबर से पीएम मोदी भी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि आज मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।

हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।

टॅग्स :भारत रत्नLK Advaniनरेंद्र मोदीअटल बिहारी वाजपेयीAtal Bihari VajpayeeKarpoori Thakur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?