लाइव न्यूज़ :

नए संसद भवन का पीएम मोदी ने किया औचक दौरा, निर्माण श्रमिकों से की बातचीत, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2023 20:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नए संसद भवन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार शाम यहां नए संसद भवन का औचक दौरा किया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण श्रमिकों से बातचीत भी की।प्रधानमंत्री मोदी ने भवन के अंदर एक घंटे से अधिक समय बिताया।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार शाम यहां नए संसद भवन का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण श्रमिकों से बातचीत भी की। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने भवन के अंदर एक घंटे से अधिक समय बिताया। सूत्रों ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मोदी ने संसद के दोनों सदनों के लिए सुविधाओं का जायजा लिया। 

उन्होंने संसद के दोनों सदनों में मिल रही सुविधाओं का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। पीएम मोदी को लोकसभा और राज्यसभा दोनों के अंदर और साथ ही गलियारों में टहलते हुए देखा गया। नई बिल्डिंग संसद भवन एस्टेट के प्लॉट नंबर 118 पर बन रही है।

नया संसद भवन टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है और इसमें भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान है। कंपनी ने सितंबर 2020 में 861.90 करोड़ रुपये की लागत से नए संसद भवन के निर्माण की बोली जीती थी।

आउटलुक की एक रिपोर्ट के अनुसार, नए भवन में अधिक सांसदों को समायोजित करने की क्षमता होगी क्योंकि निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद दोनों सदनों की ताकत बढ़ सकती है। नए ढांचे में लगभग 1,400 सांसदों के बैठने की विशाल व्यवस्था होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंसदParliament House
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए