लाइव न्यूज़ :

शॉर्ट-कट राजनीति भारत को बर्बाद कर सकती है, शॉर्ट-सर्किट कर सकती..., पीएम मोदी ने विपक्ष पर किया हमला, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 12, 2022 17:22 IST

झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के कोने-कोने में पर्यटन की शक्ति अपार है, बहुत सामर्थ्य पड़ा हुआ है, हमें इसे बढ़ाने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आस्था और अध्यात्म की धरती है।तीर्थयात्राओं ने एक बेहतर समाज और देश बनाया है। पूरी अर्थव्यवस्था सिर्फ और सिर्फ पर्यटकों के भरोसे चल रही है।

देवघरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के देवघर से विपक्ष पर हमला किया। शॉर्टकट की राजनीति बहुत आसान होती है, शॉर्टकट अपनाकर लोगों से वोट लेना। उन्हें मेहनत नहीं करनी होती लेकिन ये बहुत बड़ी सच्चाई है, जिस देश की राजनीति शॉर्टकट पर आधारित हो जाती है उसका एक दिन शॉर्ट सर्किट हो जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आस्था और अध्यात्म की धरती है, तीर्थयात्राओं ने एक बेहतर समाज और देश बनाया है। लोक-लुभावने कदमों पर आधारित शॉर्ट-कट राजनीति भारत को बर्बाद कर सकती है, शॉर्ट-सर्किट कर सकती है। आज पूरी दुनिया में अनेक देश हैं, जिनकी पूरी अर्थव्यवस्था सिर्फ और सिर्फ पर्यटकों के भरोसे चल रही है।

कल देवघर की दिवाली....पूरा देश देख रहा था कि जब विकास की गंगा बहती है तब जन-जन के दिल में कितना आनंद होता है वो कल आपने दीपक जलाकर पूरे देश को संदेश दे दिया है। आज हम उस कार्य संस्कृति को लाए हैं, उस राजनीतिक संस्कृति को लाए हैं, उस गवर्नेंस के मॉडल को लाए हैं कि जिसका शिलान्यास हम करते हैं उसका उद्घाटन भी हम करते हैं।

केदारनाथ धाम में जब वहां पुनर्निर्माण नहीं हुआ था और सुविधाएं नहीं बढ़ी थी तो कपाट खुलने के शुरुआती 2 महीनें में औसतन 2 से 2.5 लाख यात्री वहां आते थे। इस साल कपाट खुलने के शुरुआती 2 महीनों में ही करीब 9 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जबसे काशी में विकास ने गति पकड़ी है, काशी विश्वनाथ परिसर का सौन्दर्यकरण हुआ है, बनारस आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। तीन साल पहले की तुलना में इस साल वाराणसी में अभी तक 3 गुना अधिक यात्री आए हैं।

मुझे विश्वास है कि जो परियोजनाएं आज हमने शुरू की हैं, वो झारखंड के विकास को नई गति देने जा रही हैं। कल आप दीप जला रहे थे, आज उमंग और उत्साह से उमड़ पड़े, और जहां तक मेरी नजर जा रही है वहां तक लोग ही लोग हैं, इसका मतलब है कि लोगों को विकास चाहिए।

हमारी सरकार के लिए बहुत गर्व की बात है कि 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को हमने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। धरती आबा बिरसा मुंडा के बेहतरीन और आधुनिक संग्रहालय के निर्माण का सौभाग्य भी हमें ही मिला है।

बीते वर्षों में जिन भी तीर्थ स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया, वहां यात्रियों, पर्यटकों की संख्या अनेक गुना बढ़ गई है। इसका सीधा लाभ वहां रहने वाले, आस-पास के लोग, आस-पास के जिलों के लोगों को हो रहा है। आज पर्यटन दुनिया के अनेक देशों में एक आकर्षक उद्योग के रूप में रोजगार का बहुत बड़ा माध्यम बना हुआ है।

पहले की सरकारों में योजनाओं की घोषणा होती थी, फिर एक दो सरकार जाने के बाद कोई आकर एक-दो पत्थर लगाकर जाता था। पत्थर लटकता रहता था, दो-चार सरकारें चलने के बाद काई और आता, फिर वो ईंट लगाता था, पता नहीं कितनी सरकारें जाने के बाद वो योजना सामने दिखती थी।

टॅग्स :झारखंडBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर