लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में किसे मिलेगी जगह? शाम 4.30 बजे अपने नये मंत्रियों से पीएम करेंगे मुलाकात

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2019 12:34 IST

उम्मीद जताई जा रही है कि शाम 4.30 बजे तक मंत्रियों के नाम पर तस्वीर साफ हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण करना है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4.30 बजे अपने मंत्रियों से करेंगे मुलाकातपीएम मोदी को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में लेना है शपथ, फिलहाल मंत्रियों के नाम पर चर्चा जारी

नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ से पहले शाम 4.30 बजे अपने उन नये मंत्रियों से मिलेंगे, जिन्हें उनके साथ शपथ लेना है। पीएम मोदी अपने नये मंत्रियों से ये मुलाकात प्रधानमंत्री आवास ( लोक कल्याण मार्ग) पर करेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस समय कर मंत्रियों के नाम पर तस्वीर साफ हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण करना है। यह लगातार दूसरी बार है जब पीएम मोदी पूर्ण बहुमत के साथ शपथग्रहण करने जा रहे हैं।

इस बीच ये साफ हो गया है कि बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी शाम को पीएम मोदी से मिलेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार हरसिमरत कौर बादल, बाबुल सुप्रियो के नाम तय हैं। साथ ही सदानंद गौड़ा, गिरिराज सिंह भी पीएम मोदी से शाम 4.30 बजे मिलेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, सुरेश प्रभु, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, वीके सिंह, रामविलास पासवान जैसे नाम शामिल हैं, जिनको मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना पक्का माना जा रहा है। खासकर स्मृति ईरानी को भी अहम मंत्रालय दिया जा सकता है। ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

बीजेपी के सहयोगी दलों की बात करें तो शिवसेना ने अरविंद सावंत का नाम सामने रख दिया है। शिवसेना की ओर से मोदी मंत्रिमंडल में वह शामिल होंगे। एलजेपी से राम विलास पासवान का नाम भी तय है। इन सबके बीच कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने कैबिनेट में दो पोस्ट मांगी है।

अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल या उनके पति सुखबीर बादल को जगह दी जा सकती है। अपना दल के अनुप्रिया पटेल का नाम भी तय माना जा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लेकर भी चर्चा चल रही है। अमित शाह गांधीनगर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्मृति ईरानीपीयूष गोयलगिरिराज सिंहमुख्तार अब्बास नक़वीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल