लाइव न्यूज़ :

महिला ने नरेन्द्र मोदी से पूछा लोकसभा में 300 सीटें जीतने का फार्मूला, पीएम ने दिया दिलचस्प जवाब

By विकास कुमार | Updated: December 22, 2018 15:52 IST

'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के नाम के साथ मोदी देश भर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु की एक महिला ने प्रधानमंत्री मोदी से लोकसभा चुनाव में 300 सीटें जीतने का फार्मूला पूछा, नरेन्द्र मोदी ने इस सवाल की तारीफ की और उसके बाद जवाब दिया।

Open in App

तीन राज्यों में भाजपा की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद व्यक्तिगत स्तर पर सक्रिय हो गए हैं। और इन दिनों अपने एप्प के जरिये लोगों के साथ सीधे जुड़ रहे हैं। 

'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के नाम के साथ मोदी देश भर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु की एक महिला ने प्रधानमंत्री मोदी से लोकसभा चुनाव में 300 सीटें जीतने का फार्मूला पूछा, नरेन्द्र मोदी ने इस सवाल की तारीफ की और उसके बाद जवाब दिया।

महिला ने पूछा, सर हमारी पार्टी को 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटें प्राप्त हुई थी, लेकिन इस बार हम 300 सीटें जीतना चाहते हैं, इसके लिए हमें क्या करना चाहिए?' 

नरेन्द्र मोदी ने इस सवाल के जवाब में त्रिपुरा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कार्यकर्ता त्रिपुरा को एक उदाहरण के रूप में ले सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कैसे हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम के द्वारा इस जीत को पाया है। दिन-रात एक कर और लोगों का भरोसा जीतकर उनलोगों ने भाजपा की सरकार बनवाई।

उन्होंने तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं को थ्री पॉइंट फार्मूला भी दिया। इन्फॉर्म, इनक्रीज और इम्प्रूव। मोदी ने कहा कि आप लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताइए। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्किल इंडिया, और मुद्रा जैसी योजनाओं के बारे में बताइए। जब लोगों को इन योजनाओं से फायदा होगा तो वो पार्टी के मिशन से जुड़ते चले जायेंगे। 

नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जान फूंकना चाह रहे हैं। क्योंकि हाल के चुनावों में हार के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा हुआ है। इसलिए खुद पीएम मोदी ने कमान अपने हांथ में ले लिया है। 

ऐसा कहा जा रहा है कि तीन राज्यों में हार के बाद नरेन्द्र मोदी का अमित शाह के ऊपर भरोसा कम हुआ है। वो साथ ही योगी आदित्यनाथ जैसे नेताओं का पर कतर सकते हैं। योगी आदित्यनाथ की छवि के कारण पीएमओ ने भी नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से उनकी दूरी बनानी शुरू कर दी है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावतमिलनाडुभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?