लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी बोले-अलग रहकर कोई राष्ट्र कोविड की चुनौती का समाधान नहीं कर सकता, मानवता के लिए साथ काम करना होगा

By अभिषेक पारीक | Updated: July 5, 2021 16:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वैश्विक कोविन कॉन्क्लेव में कहा कि अनुभव यह दिखाता है कि कोई राष्ट्र अलग-थलग रहकर कोविड की चुनौती का समाधान नहीं कर सकता। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वैश्विक कोविन कॉन्क्लेव को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोई राष्ट्र अलग-थलग रहकर कोविड की चुनौती का समाधान नहीं कर सकता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वैश्विक कोविन कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी राष्ट्र अलग रहकर के कोविड की चुनौती का समाधान नहीं कर सकता है। हमें मानवता के लिए मिलकर काम करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक लड़ने के लिए वैक्सीनेशन मानवता के लिए सबसे अच्छी उम्मीद है। इस दौरान उन्होंने महामारी में जान गंवाने वाले सभी देशों के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। 

पीएम मोदी ने इस दौरान महामारी की भयावहता को रेखांकित करते हुए कहा कि 100 साल में ऐसी कोई भी महामारी नहीं आई है। अनुभव से पता चलता है कि कोई भी राष्ट्र चाहे वह कितना भी शक्तिशाली हो, इस तरह की चुनौती का समाधान अकेले रहकर हल नहीं कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता दुनिया को एक परिवार मानती है। इस महामारी ने कई लोगों को इस मौलिक सत्य का अहसास कराया है। 

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने टेक्नोलॉजी को अहम हथियार करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई में टेक्नोलॉजी अहम है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से सॉफ्टवेयर ऐसा क्षेत्र है, जहां पर संसाधनों की कमी नहीं है। 

पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के खिलाफ विजेता के तौर पर उभरने के लिये मानवता के पास टीकाकरण की सर्वश्रेष्ठ उम्मीद है। उन्होंने कहा कि महामारी की शुरुआत से ही भारत अपने अनुभव, विशेषज्ञता, संसाधनों को वैश्विक समुदाय के साथ साझा करने के लिये प्रतिबद्ध रहा है। 

टॅग्स :मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

भारतसरकार की नीतियां तो मजबूत, क्रियान्वयन कठिन परीक्षा

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतइंडिगो संकट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया बोले, "नियम सिस्टम के लिए न की लोगों को परेशान करने के लिए"

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब