लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी देते थे बोलने की सलाह, अब खुद करें उसपर अमल: मनमोहन सिंह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 18, 2018 08:50 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कहना है कि मौजूदा सरकार में जिम्मेदार लोगों को कठुआ और उन्नाव जैसी घटनाओं पर खुलकर बोलना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अप्रैलः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कठुआ और उन्नाव गैंगरेप की घटनाओं पर पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मीडिया के जरिए मुझे पता है कि नरेंद्र मोदी मेरे कम बोलने की आलोचना करते हैं। मुझे लगता है कि जो सलाह वो मुझे देते रहते हैं, उसका उन्हें खुद पालन करना चाहिए।' मनमोहन सिंह ने बीजेपी के 'मौन-मोहन' वाली टिप्पणी का भी जवाब दिया।

यह भी पढ़ेंः- कठुआ गैंगरेप केस: इस्तीफा देने वाले बीजेपी मंत्री लाल सिंह CBI जांच के लिए निकालेंगे रैली

मनमोहन सिंह ने कहा, 'उन्हें खुशी है कि शुक्रवार को आखिरकार पीएम नरेंद्र मोदी ने चुप्पी तोड़ी और देश की बेटियों को इंसाफ दिलाने की बात कही। ऐसे मसलों पर जिम्मेदार लोगों को और मुखर होना चाहिए ताकि उनके फॉलोवर्स उसी दिशा में आगे बढ़ सकें।' इस वक्त देश में क्रूरतम बलात्कार की घटनाओं से महिला सुरक्षा पर एकबार फिर बहस छिड़ गई है।

पहला मामला जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक आठ साल की मासूम बच्ची से बलात्कार का है। जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में हत्या के तरीके और उसके पीछे की जो मंशा लिखी है उससे पूरे देश में बहस छिड़ गई है। दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव के माखी गांव का है। यहां एक युवती ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके भाई पर पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। प्रदेश सरकार और प्रशासन के ढुलमुल रवैये से नाराज लोगों ने आक्रोश जाहिर किया तो वहां जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

टॅग्स :मनमोहन सिंहनरेंद्र मोदीकठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?