लाइव न्यूज़ :

90 घंटे में 10 जनसभाएं, 10800 किमी की दूरी होगी तय...चार दिन में पीएम मोदी की 'मैराथन यात्रा'

By विनीत कुमार | Updated: February 12, 2023 13:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 90 घंटे से भी कम समय में 10 जनसभाएं करेंगे। इस दौरान दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु, राजस्थान और अगरतला तक 10,800 किमी की दूरी भी तय कर लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की 10 से 13 फरवरी के बीच 10 जनसभाएं सहित कई उद्घाटन कार्यक्रम।पीएम मोदी चार दिन में 10,800 किलोमीटर की यात्रा करने वाले हैं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिन में 10,800 किलोमीटर की यात्रा करने वाले हैं। इस दौरान चुनावी राज्यों में वे 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगे और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताने की कोशिश करेंगे। चुनावी के दौरान अपनी रैलियों से अक्सर विपक्ष के लिए चुनौती पेश करने वाले पीएम मोदी की ये मैराथन यात्रा 10 जनवरी से शुरू भी हो चुकी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी इन चार दिनों में अगरतला से मुंबई और लखनऊ से बेंगलुरु तक की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी 10 फरवरी को दिल्ली से लखनऊ गए थे और उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन उन्होंने किया। इसके बाद पीएम मोदी मुंबई गए और दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ सड़क परियोजनाओं की भी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने शहर में अल जामिया-तुस-सैफियाह के नए कैंपस का उद्घाटन किया और फिर दिल्ली लौटे। इस दौरान पीएम ने 2700 किलोमीटर की यात्रा तय की।

पीएम मोदी ने अगले दिन यानी 11 फरवरी को त्रिपुरा की यात्रा की जहां उन्होंने अंबासा और राधाकिशोरपुर में दो जनसभाएं की। इसके बाद पीएम दिल्ली लौटे। इस तरह उन्होंने इस दिन 3000 किलोमीटर की यात्रा की।

12-13 फरवरी को भी पीएम मोदी का व्यस्त शेड्यूल

पीएम मोदी का रविवार का शेड्यूल भी बेहद व्यस्त है। पीएम ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद वह कई राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए राजस्थान के दौसा पहुंच रहे हैं। 

दौसा में दो जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी सीधे बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे, जहां वह देर रात पहुंचेंगे। इस तरह दिन में पीएम 1,750 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगे।

अगले दिन यानी 13 फरवरी की सुबह-सुबह पीएम बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे। यहां से वह फिर त्रिपुरा जाएंगे जहां वह दोपहर में अगरतला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 3,350 किमी से अधिक की दूरी तय कर दिल्ली वापस पहुंचेगे। इस तरह 90 घंटे से भी कम समय में पीएम 10 जनसभाओं को संबोधित करने और कई विकास कार्यों के उद्धाटन और शिलान्यास के लिए 10,800 किमी से अधिक की यात्रा कर चुके होंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?