लाइव न्यूज़ :

Video: वोट डालने जा रहे थे पीएम मोदी, तभी दिख गई 'देखने में असमर्थ बच्ची', पास जाकर मिलाया हाथ, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 7, 2024 17:46 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मंगलवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान के लिए जाते समय उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देतीसरे चरण में गुजरात की 25 सीट पर मतदान हो रहा हैप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी किया मतदानपीएम मोदी ने कुछ ऐसा किया जिसने सबका दिल छू लिया

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान हो रहा है। लोग भारी संख्या में अपने घरों से निकल कर वोट कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मंगलवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान के लिए जाते समय उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी थे।

वोटिंग के लिए जाते समय पीएम मोदी ने कुछ ऐसा किया जिसने सबका दिल छू लिया। पीएम मोदी और अमित शाह पैदल जा रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में लोग सड़क के दोनों किनारों पर खड़े थे। लोग प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे और पीएम भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देखा कि एक लड़की जो देख नहीं सकतीं, वो भी सड़क किनारे खड़ी हैं। ये देखते ही पीएम मोदी तुरंत उनके पास गए और हाथ मिलाया। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एसपीजी के लोग थोड़े परेशान हुए लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें शांत रहने को कहा।

बता दें कि गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 25 और राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। राज्य में 50,788 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम छह बजे समाप्त होगा। प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में अनियमितता के कारण कांग्रेस के नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद सूरत लोकसभा सीट पर मुकेश दलाल के निर्विरोध जीतने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले ही इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार कुल 4.97 करोड़ मतदाता राज्य में एक चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में 50,788 मतदान केंद्रों पर मतदान करने के पात्र हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उद्योगपति गौतम अडानी और आध्यात्मिक गुरू मोरारी बापू समेत प्रमुख हस्तियों ने भी मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात में वोट डाला और लोगों से बड़ी संख्या मे अपने मताधिकार के इस्तेमाल का आग्रह किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024गुजरातवायरल वीडियोBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए