लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो हफ्तों में तीसरी बार मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा की

By भाषा | Updated: January 5, 2020 02:56 IST

प्रधानमंत्री ने अगले पांच बरसों के लिए अहम मंत्रालयों के लिए एक कार्य योजना को अंतिम रूप देने की कवायद के तहत यह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद के विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति की 21 दिसंबर से तीसरी बार एक बैठक में शनिवार को समीक्षा की।प्रधानमंत्री ने अगले पांच बरसों के लिए अहम मंत्रालयों के लिए एक कार्य योजना को अंतिम रूप देने की कवायद के तहत यह किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद के विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति की 21 दिसंबर से तीसरी बार एक बैठक में शनिवार को समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने अगले पांच बरसों के लिए अहम मंत्रालयों के लिए एक कार्य योजना को अंतिम रूप देने की कवायद के तहत यह किया है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने शासन, प्रौद्योगिकी और संसाधनों जैसे विषयों पर शीर्ष नौकरशाहों की बातें सुनी। उन्होंने बताया कि सचिवों की विभिन्न समितियों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर बैठकों के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर सरकार अगले पांच साल के लिए विभिन्न मंत्रालयों के लिए एक कार्ययोजना को अंतिम रूप देगी।

मंत्रालयों को कृषि, स्वास्थ्य, शासन और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया है ताकि नीतियों को तेजी से और बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। यह कार्य योजना शासन के लिए और कहीं अधिक व्यवस्थित तरीके से विकास करने के लिए नीतियों को लागू करने में तथा नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन में मदद करेगी।

सूत्रों ने बताया कि इस समीक्षा कार्य को पूरा करने के लिए आने वाले हफ्ते में मंत्रिपरिषद की और भी बैठक हो सकती है। हर महीने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आमतौर पर मंत्रिपरिषद की बैठक होती है। लेकिन पिछले तीन मौकों पर बैठकें स्वतंत्र रूप से हुईं।

टॅग्स :मोदी सरकारमोदीभारत सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं