नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल दौरे से पहले बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इजराइली संसद को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के ‘नरसंहार’ का उल्लेख करेंगे तथा उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल जा रहे हैं जहां वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के साथ ही इजराइल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने के लिए उत्साहित हूं, दीर्घकालिक संबंधों के मजबूत होने की आशा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और इजराइल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जिसमें उल्लेखनीय वृद्धि और प्रगति देखी गई है। उन्होंने कहा कि वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत को लेकर आशान्वित हैं। प्रधानमंत्री बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल के लिए रवाना हुए।
भारत और इजराइल ने आतंकवाद को ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं’’ करने की नीति दोहराते हुए इस खतरे से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने का मंगलवार को संकल्प लिया। दोनों देशों ने सूचना साझा करने समेत विभिन्न माध्यमों से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
इजराइल के नेता प्रतिपक्ष ने संसद में मोदी के संबोधन में विपक्ष की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा
इजराइल में विपक्ष ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मौजूदा राजनीतिक संकट का समाधान करने का आग्रह किया, ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नेसेट’ (इजराइली संसद) में संबोधन के दौरान उसकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
वेस्ट बैंक स्थित इजराइली बस्ती में पहली बार ‘कांसुलर’ सेवाएं प्रदान करेगा अमेरिकी दूतावास
यरुशलम में अमेरिकी दूतावास ने वेस्ट बैंक में स्थित एक इजराइली बस्ती में पहली बार कांसुलर सेवाएं प्रदान करने की योजना बनाई है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अमेरिकी दूतावास के अकाउंट से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को वेस्ट बैंक की इफ्रात बस्ती में कांसुलर अधिकारी अमेरिकी नागरिकों को नियमित पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करेंगे।